फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   काशी से निर्दल चुनाव लड़ेंगे अतीक

काशी से निर्दल चुनाव लड़ेंगे अतीक

Sun, 28 Apr 2019 08:22 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 28 Apr 2019 08:22 PM IST
विज्ञापन
काशी से निर्दल चुनाव लड़ेंगे अतीक
सभी केंद्र
विज्ञापन

000000000000000000000

अतीक का शिवपाल से किनारा, निर्दलीय लड़ेंगे
0 देश की सबसे हॉट संसदीय सीट वाराणसी से अतीक आज दाखिल करेंगे नामांकन
अमर उजाला ब्यूरो
प्रयागराज। देश की सबसे हॉट लोकसभा सीट वाराणसी से टिकट मिलने के एलान के 24 घंटे के भीतर ही पूर्व सांसद अतीक अहमद ने शिवपाल सिंह यादव की पार्टी प्रसपा से किनारा कर लिया है। अब वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में वाराणसी से चुनाव लड़ेंगे। रविवार को अतीक की पत्नी शाइस्ता परवीन ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पीएम को घेरने के लिए अल्पसंख्यकों के साथ विपक्ष के मतों के ध्रुवीकरण के लिए अतीक निर्दलीय ताल ठोंकना चाहते हैं।
दोपहर बाद सिविल लाइंस स्थित एक होटल में पत्रकारों से बातचीत में शाइस्ता ने जेल में बंद अपने पति अतीक के संदेशों को पत्रकारों के बीच साझा किया। नैनी सेंट्रल जेल में अतीक से मिलने के बाद शाइस्ता ने चुनावी तैयारियों का खुलासा किया। बताया, अतीक ने वाराणसी से चुनाव लड़ने की इच्छा जताई है। बनारस में सपा-बसपा गठबंधन और कांग्रेस ने जिन उम्मीदवारों को मैदान में उतारा है, उससे लगता है कि विपक्ष ने मोदी को वाक ओवर दे दिया है। शाइस्ता ने कहा कि सपा-बसपा, कांग्रेस के रणनीतिकार अगर मोदी को चुनौती देना चाहते हैं तो अतीक का खुलकर समर्थन करें। अतीक ने जेल से कहा है कि वाराणसी में अल्पसंख्यक समुदाय का वोट निर्णायक हो सकता है, बशर्ते सभी विपक्षी दल उनसे साथ आ जाएं। शाइस्ता ने बताया कि बीते वर्ष फूलपुर के उपचुनाव में बसपा ने उनके पति अतीक को समर्थन देने का एलान किया था, लेकिन बाद में वह पीछे हट गई थी। इस बार शिवपाल सिंह यादव व उनकी पार्टी के नेताओं से बात चल रही थी, लेकिन विपक्षी दलों में एका बनाने के सवाल पर वह किसी पार्टी के टिकट पर चुनाव नहीं लड़ना चाहते।
विज्ञापन


शाइस्ता को कोर्ट पर भरोसा
प्रयागराज। शाइस्ता परवीन ने रविवार को अदालत पर भरोसा जताते हुए कहा कि उनके पति को राहत जरूर मिलेगी। वाराणसी से चुनाव लड़ने के लिए उनके पैरोल (कंडीशनल वेल) संबंधी अर्जी पर सोमवार को सुनवाई होगी। उन्होंने कहा कि उम्मीद है कि चुनाव प्रचार के लिए कोर्ट उनके पति के पेरोल प्रार्थना पत्र पर विचार अवश्य करेगी। पेरोल न मिलने की दशा में उनके पति अतीक चुनाव लड़ेंगे या नहीं? इस पर उनका कहना था कि इस दिशा में मंथन किया जा रहा है। पेरोल न मिलने पर भी अतीक जेल से चुनाव लड़ सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed