{"_id":"5ade3acb4f1c1b60098b6284","slug":"111524513483-allahabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आयोग कर्मियों से तेज हुई पूछताछ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आयोग कर्मियों से तेज हुई पूछताछ
Updated Tue, 24 Apr 2018 01:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आयोग कर्मियों से तेज हुई पूछताछ
0 सीबीआई कैंप कार्यालय में चयनितों को भी किया गया तलब
0 पीसीएस-2015 के साथ अन्य परीक्षाओं की भी हो रही जांच
अमर उजाला ब्यूरो
इलाहाबाद।
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) की भर्ती परीक्षाओं की जांच कर रही सीबीआई टीम ने आयोग कर्मियों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। पूछताछ तेज हो गई है। मंगलवार को भी आयोग के उन कर्मचारियों और अफसरों को सीबीआई कैंप कार्यालय में पूछताछ के लिए बुलाया गया, जिनकी भूमिका पूर्व अध्यक्ष अनिल यादव के कार्यकाल में हुई परीक्षाओं के दौरान संदिग्ध थी। अब पीसीएस-2015 के साथ कुछ अन्य बड़ी भर्ती परीक्षाओं के चयनित अफसरों से भी पूछताछ शुरू कर दी गई है।
आयोग के कुछ वर्तमान और पूर्व कर्मचारी सीबीआई के लिए गवाही भी दे रहे हैं। सूत्रों का कहना है कि इनसे सीबीआई को कई महत्वपूर्ण सुराग मिले हैं और अब उन्हीं के आधार पर आयोग के संदिग्ध कर्मियों पर सीबीआई ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। सीबीआई अब सख्ती से पूछताछ कर रही है। माना जा रहा है कि पूछताछ के दौरान मिले सुरागों के आधार पर सीबीआई जल्द ही कोई बड़ी कार्रवाई कर सकती है। पूछताछ के दौरान पिछली सरकार के कुछ बड़े नेताओं के नाम भी सामने आए हैं, जिन्होंने भर्ती परीक्षाओं को प्रभावित किया। इसके अलावा भी अन्य क्षेत्रों से भी कुछ बड़े नाम सामने आए हैं, जिनकी आयोग की परीक्षाओं में खासी दखल हुआ करती थी। सीबीआई अब इन सभी पर शिकंजा कसने की तैयारी में है।