फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   लौहपुरुष के जन्मदिन पर एनसीआर में हुई परेड

लौहपुरुष के जन्मदिन पर एनसीआर में हुई परेड

Tue, 31 Oct 2017 08:26 PM IST
Updated Tue, 31 Oct 2017 08:26 PM IST
विज्ञापन
लौहपुरुष के जन्मदिन पर एनसीआर में हुई परेड
लौहपुरुष की जयंती पर एनसीआर में हुई परेड
विज्ञापन

0 डीआरएम ऑफिस से जंक्शन तक हुई ‘रन फार यूनिटी’
0 जंक्शन के प्लेटफार्म नंबर एक पर हुए सांस्कृतिक कार्यक्रम
अमर उजाला ब्यूरो
इलाहाबाद।
लौहपुरुष सरदार बल्लभ भाई पटेल की जयंती मंगलवार को उत्तर मध्य रेलवे (एनसीआर) मुख्यालय में राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाई गई। इस अवसर पर मुख्यालय में रेल सुरक्षा बल, स्काउट्स एवं गाइड्स और खिलाड़ियों द्वारा परेड निकाली गई। परेड का संचालन रेल सुरक्षा बल बैंड की राष्ट्र भक्ति से सराबोर करने वाली धुनों के मध्य किया गया। यहां परेड की सलामी महाप्रबंधक एमसी चौहान ने ली।
परेड में शिरकत करने के बाद मुख्यालय के पास रेल गांव कालोनी से ‘रन फार यूनिटी’ का आयोजन किया गया। इस दौड़ को जीएम ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौड़ में राष्ट्र की एकता, अखंडता एवं सुरक्षा संबंधी प्ले कार्डों एवं बैनरों से सुसज्जित रेलकर्मियों एवं उनके परिजनों ने प्रतिभाग किया। दौड़ में अग्रणी आने वाले को जीएम ने पुरस्कृत भी किया। इसके पूर्व महाप्रबंधक ने सरदार पटेल के चित्र पर माल्यार्पण किया। इस मौके पर उन्होंने अफसरों एवं कर्मचारियों को राष्ट्र की एकता, अखंडता एवं सुरक्षा बनाए रखने की शपथ दिलाई। कार्यक्रम में अपर महाप्रबंधक अरुण मलिक, मुख्य कार्मिक अधिकारी निशा तिवारी, सीपीआरओ गौरव कृष्ण बंसल, सीएमआईटी बिजय कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

वहीं दूसरी ओर मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय से भी सरदार पटेल की जयंती के अवसर पर ‘रन फार यूनिटी’ आयोजित की गई। यहां डीआरएम एसके पंकज ने इसे हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। डीआरएम ऑफिस से यह दौड़ जंक्शन स्थित प्लेटफार्म नंबर एक तक गई। प्लेटफार्म नंबर एक पर यात्री विश्रामालय में सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। यहां कार्यक्रम के सफल आयोजन पर एडीआरएम एके द्विवेदी ने सांस्कृतिक टीम, कार्मिक विभाग, भंडार विभाग को पांच-पांच हजार, आरपीएफ को दस हजार एवं स्काउट एवं गाइड के सदस्यों एवं खिलाड़ियों को पांच हजार रुपये का पुरस्कार देने की घोषणा की। इस अवसर पर सीनियर डीसीएम बीके मिश्र, सीनियर डीएससी डीके मौर्य, स्टेशन मैनेजर राजाराम राजपूत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed