फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   शाम की बजाय सुबह गई नौचंदी, आज निरस्त

शाम की बजाय सुबह गई नौचंदी, आज निरस्त

Fri, 06 Oct 2017 08:19 PM IST
Updated Fri, 06 Oct 2017 08:19 PM IST
विज्ञापन
शाम की बजाय सुबह गई नौचंदी, आज निरस्त
शाम की बजाय सुबह गई नौचंदी, आज निरस्त
विज्ञापन

0 शुक्रवार की रात 11 बजे तक नहीं आई ट्रेन, यात्री हुए परेशान
0 आज इलाहाबाद न आएगी और न ही जाएगी नौचंदी एक्सप्रेस
अमर उजाला ब्यूरो
इलाहाबाद। इलाहाबाद से मेरठ सिटी/सहारनपुर जाने वाली नौचंदी एक्सप्रेस का संचालन समय की पटरी से उतरता ही जा रहा है। पिछले कई रोज से नौंचदी घंटों देरी से यहां पहुंच रही है। विलंब से आने की वजह से नौचंदी शाम को अपने तयशुदा वक्त पर भी रवाना नहीं हो पा रही है। आलम ये है कि बृहस्पतिवार की शाम 5.40 बजे रवाना होने वाली नौचंदी एक्सप्रेस शुक्रवार की सुबह 5.45 बजे रवाना हुई। इस वजह से यात्रियों को खासी परेशानी हुई। ट्रेन की लेट लतीफी बढ़ता देख रेलवे ने शुक्रवार को नौचंदी एक्सप्रेस सहारनपुर से निरस्त कर दी गई। ऐसे में शनिवार को यह ट्रेन न ही इलाहाबाद आएगी और न ही शाम को रवाना होगी।

पिछले कुछ रोज से नौचंदी एक्सप्रेस विलंब से इलाहाबाद पहुंच रही है। इसका इलाहाबाद पहुंचने का समय सुबह 9.55 बजे है, लेकिन तीन अक्तूबर को यह शाम 7.50 बजे, चार, पांच अक्तूबर को रात 9.10 बजे यहां पहुंची, जबकि छह अक्तूबर के रात 11 बजे तक यह ट्रेन जंक्शन नहीं पहुंच सकी थी। इसके डाउन रैक के विलंब से आने की वजह से शाम को अप रैक भी समय से रवाना नहीं किया जा पा रहा है। इसकी रवानगी का समय शाम 05.40 बजे है। दो अक्तूबर को नौचंदी इलाहाबाद से रात 10.40 बजे, तीन को रात 01.30 बजे, चार को रात 01.20 बजे एवं पांच अक्तूबर वाली ट्रेन छह अक्तूबर की सुबह 5.45 बजे रवाना हुई। उधर शुक्रवार वाली नौंचदी को भी शनिवार की सुबह रवाना करने की तैयारी की गई। इस बीच ट्रेन की बढ़ती लेट लतीफी के मद्देनजर गाड़ी संख्या 14512 नौचंदी शुक्रवार को सहारनपुर से निरस्त कर दी गई। ऐसे में इसका डाउन रैक शनिवार को इलाहाबाद नहीं पहुंचेगा और शाम को भी यह ट्रेन मेरठ नहीं जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed