फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   11-year-old boy killed, four seriously injured after being hit by a speeding pickup

Prayagraj News: तेज रफ्तार पिकअप ने 11 वर्षीय बच्चे की ली जान, चार गंभीर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 23 Nov 2025 02:20 AM IST
विज्ञापन
11-year-old boy killed, four seriously injured after being hit by a speeding pickup
शहर में सगाई कार्यक्रम से लौटते समय शुकलाना मोहल्ले में शनिवार भोर करीब साढ़े चार बजे प्रयागराज–जौनपुर हाईवे पर अनियंत्रित पिकअप की टक्कर से 11 वर्षीय बच्चे की मौत हो गई। जबकि कार सवार चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर मारने वाला पिकअप चालक मौके से फरार हो गया है। पुलिस ने पिकअप को कब्जे में ले लिया है। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने पिकअप नंबर के आधार पर एफआईआर दर्ज की है।
विज्ञापन

जौनपुर के थाना सिकरारा के ओसहनी गांव निवासी प्रदीप कुमार श्रीवास्तव (49) अपने इकलौते बेटे प्रियांक श्रीवास्तव (11) व विनोद कुमार (42), विपिन गौतम (25) निवासी आदिलपुर थाना जामाबाद आजमगढ़ और विवेक विश्वकर्मा (20) पुत्र मदन निवासी सैदनपुर लाइन बाजार जनपद जौनपुर के साथ शुक्रवार रात प्रयागराज शहर में सगाई समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे।
विज्ञापन

कस्बे के शुक्लाना मोहल्ले में हाईवे किनारे चाय पीने के लिए गाड़ी रोकी गई। चाय पीने के बाद जैसे ही सभी लोग अपनी अर्टिगा कार में बैठने के लिए बढ़े, तभी फूलपुर बस अड्डे की ओर से आ रही सब्जी लदी पिकअप अनियंत्रित होकर अर्टिगा को टक्कर मारते हुए खंभे से टकरा गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी भीषण थी कि पास में लगा खंभा उखड़ गया। इसी दौरान प्रियांक की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची फूलपुर पुलिस ने सभी घायलों को तत्काल सीएचसी फूलपुर भेजा। जहां डॉक्टरों ने प्रियांक को मृत घोषित कर दिया। वहीं, अन्य घायलों को एसआरएन अस्पताल रेफर कर दिया गया।
इंस्पेक्टर प्रवीण कुमार गौतम ने बताया कि अज्ञात पिकअप चालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

हादसे के बाद स्थानीय लोग मदद के लिए पहुंचे

भोर में हुए हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने तुरंत सूचना पुलिस और एंबुलेंस को दी। उन्होंने घायलों को कार से बाहर निकालकर सड़क के किनारे किया। लोगों ने कहा कि तेज रफ्तार वाहनों की वजह से आए दिन हादसे होते रहते हैं। तेज रफ्तार वाहनों पर पुलिस प्रशासन को शिकंजा कसना चाहिए।

..................
पिता की गोद में बेटे का शव देख लोगों की आंखें हुईं नम
हादसे के बाद घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने बताया कि टक्कर से प्रियांक छिटककर दूर जा गिरा। पिता प्रदीप उसकी तरफ भागे। उसे गोद में उठाया लेकिन तब तक प्रियांक की सांसें दम चुकी थीं। पिता की गोद में बेटे का शव देख आसपास मौजूद लोगों की आंखें भी नम हो गईं। वहीं, पिता अपने बेटे से लिपटकर रोते रहे। ग्रामीणों उन्हें ढांढ़स बंधाया। इकलौते बेटे की मौत से पिता बेसुध हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed