{"_id":"603bec87df470919972b4e49","slug":"11-lakh-duped-threatened-by-government-doctor-in-the-name-of-marriage","type":"story","status":"publish","title_hn":"शादी के नाम पर सरकारी डॉक्टर से 11 लाख की ठगी, धमकी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शादी के नाम पर सरकारी डॉक्टर से 11 लाख की ठगी, धमकी
Mon, 01 Mar 2021 12:48 AM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Mon, 01 Mar 2021 12:48 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : गूगल
शादी के नाम पर फतेहपुर में तैनात सरकारी डॉक्टर से ठगी की गई। मैट्रिमोनियल साइट पर फेक प्रोफाइल बनाकर पहले शादी कराई गई और कुछ दिनों बाद ही आठ लाख के गहने समेत 11 लाख का माल लेकर युवती भाइयों संग चली गई। फर्जीवाड़े की शिकायत पर धूमनगंज पुलिस ने पांच पर नामजद केस दर्ज कर जांच शु रू कर दी है।
धूमनगंज में रहने वाले डॉक्टर फतेहपुर में तैनात हैं। उनकी शादी पिछले साल मैट्रिमोनियल साइट के जरिए झांसी निवासी युवती से हुई जिसने खुद को डॉक्टर बताया था। चार महीने बाद ही युवती घर से आठ लाख के गहने समेत 11 लाख का माल लेकर अपने माता-पिता व दो भाइयों समेत चली गई। विरोध पर गालीगलौज करते हुए सभी ने जान से मारने की धमकी दी।
कुछ दिनों बाद पता चला कि युवती ने मैट्रिमोनियल साइट पर किसी अन्य नाम से प्रोफाइल बनाई है। डॉक्टर का आरोप है कि युवती व उसके घरवाले फेक आईडी बनाकर लोगों से पैसे ऐंठने का काम करते हैं। धूमनगंज पुलिस ने युवती, उसके माता-पिता व दो भाइयों समेत एक अज्ञात पर धोखाधपड़ी, धमकी, गालीगलौज समेत अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।