फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   11 fake examinees caught, 2.25 lakh left the exam, the paper was of science and maths

UP Board : पकड़े गए 11 फर्जी परीक्षार्थी, सवा दो लाख ने छोड़ी परीक्षा, विज्ञान और गणित का था पेपर

Mon, 27 Feb 2023 09:06 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 27 Feb 2023 09:06 PM IST
सार

हाईस्कूल में विज्ञान के प्रश्नपत्र में कुल 11 फर्जी परीक्षार्थी पकड़े गए। इन सभी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराकर जेल भेज दिया गया। सोमवार को करीब सवा दो लाख विद्यार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी।

विज्ञापन
11 fake examinees caught, 2.25 lakh left the exam, the paper was of science and maths
UP Board Exam 2023 - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

हाईस्कूल में विज्ञान के प्रश्नपत्र में कुल 11 फर्जी परीक्षार्थी पकड़े गए। इन सभी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराकर जेल भेज दिया गया। सोमवार को करीब सवा दो लाख विद्यार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। हाईस्कूल की प्रथम पाली में विज्ञान एवं इंटर में गणित एवं जीव विज्ञान की परीक्षा 8753 केंद्रों पर हुई। हाईस्कूल में 31,11,714 पंजीकृत परीक्षार्थियों में 2,31,242 विद्यार्थी अनुपस्थित रहे।

विज्ञापन


प्रथम पाली में इंटर एनसीसी विषय की परीक्षा थी, जिसमें 9 परीक्षार्थी पंजीकृत थे, इसमें से पांच गैरहाजिर रहे। प्रथम पाली में कुल 11 फर्जी परीक्षार्थी पकड़े गए। इसमें गोरखपुर में तीन, फिरोजाबाद एवं आगरा में दो-दो तथा कुशीनगर, मिर्जापुर , मऊ, बलिया में एक-एक परीक्षार्थी शामिल रहे। दूसरी पाली में इंटर की जीव विज्ञान एवं गणित विषय की परीक्षा 8374 केंद्रों पर हुईंं। इसके लिए 15,84,418 पंजीकृत परीक्षार्थी थे, इनमें से 1,21,070 परीक्षा छोड़ दी।

विज्ञापन

स्ट्रांग रूम की दो से तीन राउंड तक चली जांच

सोमवार को 8753 परीक्षा केंद्रों पर हाईस्कूल एवं इंटर की परीक्षा होनी थी। महत्वपूर्ण विषय की परीक्षा होने के कारण बोर्ड सचिव दिव्यकांत शुक्ला ने सोमवार की सुबह तक इन सभी केंद्रों की दो से तीन बार जांच कराई। रविवार एवं सोमवार की सुबह तक 2800 परीक्षा केंद्रों के स्ट्रांग रूम की जांच हुई। सचिव दिव्यकांत शुक्ला ने बताया कि यह सिलसिला परीक्षा संपन्न होने तक जारी रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed