फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती के लिए दोबारा काउंसलिंग

असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती के लिए दोबारा काउंसलिंग

Sat, 16 Mar 2019 08:34 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 16 Mar 2019 08:34 PM IST
विज्ञापन
असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती के लिए दोबारा काउंसलिंग
सभी केंद्र
विज्ञापन

-------------

असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती के लिए दोबारा काउंसलिंग
0 तीन विषयों में 18 मार्च तक होगी ऑनलाइन काउंसलिंग
0 पुरानी काउंसलिंग के डेटा में गड़बड़ी, निदेशालय में हड़कंप
अमर उजाला ब्यूरो
प्रयागराज। प्रदेश के अशासकीय महाविद्यालयों में विज्ञापन संख्या-46 के तहत असिस्टेंट प्रोफेसर के 315 पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन काउंसलिंग दोबारा कराई जा रही है। पिछले सप्ताह हुई काउंसलिंग के डेटा में गड़बड़ी आ गई है और इससे उच्च शिक्षा निदेशालय में हड़कंप मचा है। निदेशालय ने 16, 17 एवं 18 मार्च को ऑनलाइन काउंसलिंग दोबारा कराने का निर्णय लिया है। इसके लिए निदेशालय ने अपनी वेबसाइट पर सूचना जारी की है। साथ ही चयनित अभ्यर्थियों के ई-मेल और मोबाइल नंबर पर भी सूचना भेज दी है।
विज्ञापन संख्या-46 के तहत भौतिक विज्ञान, जीव विज्ञान और रसायन विभाग विषय में 315 चयनित अभ्यर्थियों की ऑनलाइन काउंसलिंग छह, सात एवं आठ मार्च को आयोजित की गई थी। ऑनलाइन काउंसलिंग के दौरान अभ्यर्थियों ने कॉलेज आवंटन अपने विकल्प लॉक कर दिए थे और अभ्यर्थियों को कॉलेज आवंटन की सूचना मिलने का इंतजार था, लेकिन सबकुछ गड़बड़ हो गया। ऑनलाइन काउंसलिंग के डेटा में गड़बड़ी आ गई और डेटा खुल नहीं रहा। ऐसे में उच्च शिक्षा निदेशालय के पास दोबारा काउंसलिंग कराने के अलावा दूसरा कोई रास्ता नहीं है।
विज्ञापन

उच्च शिक्षा निदेशक डॉ. प्रीति गौतम ने विज्ञप्ति जारी कर कहा है कि अपरिहार्य कारणों से अभ्यर्थियों को ऑनलाइन विकल्प दोबारा भरना होगा। अभ्यर्थियों को 18 मार्च को दोपहर 1.59 बजे तक विकल्प भर देना है। अभ्यर्थियों को वेबसाइट ‘hiedup.upsdc.gov.in’ पर ऑनलाइन विकल्प लॉक करना है। साथ ही उच्च शिक्षा निदेशालय की वेबसाइट पर दिए गए मोबाइल नंबर एवं ई-मेल आईडी पर सबमिट की सूचना भी अभ्यर्थी तुरंत दें। विकल्प लॉक करने के बाद अभ्यर्थी अपने मोबाइल नंबर एवं ईमेल आईडी को समय-समय पर चेक करते रहें। कॉलेज आवंटन की सूचना मोबाइल पर एसएमएस एवं ई-मेल के माध्यम से भेजी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed