{"_id":"5bbb6641867a55283d28aba0","slug":"101539008065-allahabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"संगम में विसर्जित हुई केशव के पिता की अस्थियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संगम में विसर्जित हुई केशव के पिता की अस्थियां
Updated Mon, 08 Oct 2018 07:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संगम में विसर्जित हुईं केशव के पिता की अस्थियां
0 डिप्टी सीएम के भाई और बेटे ने विधिविधान से अस्थि कलश किया विसर्जित
0 हरिद्वार में भी अस्थि विसर्जन करने की तैयारी, केशव अभी सिराथू में ही
अमर उजाला ब्यूरो
इलाहाबाद। सूबे के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के दिवंगत पिता श्यामलाल मौर्य की अस्थियां सोमवार को संगम में विसर्जित की गईं। संगम पर अस्थि कलश लेकर उनके भाई राजेंद्र प्रसाद मौर्य एवं पुत्र योगेश मौर्य पहुंचे। यहां विधिविधान के साथ अस्थियां प्रवाहित की गईं। बताया जा रहा है कि हरिद्वार में भी अस्थियां विसर्जित की जाएंगी। इस बीच केशव मौर्य सोमवार को पैतृक निवास सिराथू में ही रहे। मंगलवार को भी वह सिराथू में रहेंगे।
शनिवार की दोपहर ही केशव मौर्य के पिता का लखनऊ में निधन हुआ था। इसके बाद रविवार को कौशांबी के कड़ा धाम में उनका अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान केशव को सांत्वना देने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, भाजपा प्रदेश संगठन मंत्री सुनील बंसल आदि के साथ प्रदेश सरकार के तमाम मंत्रियों ने शिरकत की थी। इसी क्रम में सोमवार की दोपहर दो बजे संगम की मुख्य धारा में तीर्थ पुरोहित अमित आलोक पांडेय एवं आलोक शर्मा ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ केशव के छोटे भाई राजेंद्र प्रसाद मौर्य एवं उनके पुत्र योगेश मौर्य ने अस्थि विसर्जित कीं। इस दौरान तमाम भाजपाई भी मौजूद रहे। इसमें मुख्य रूप से बृजेश मौर्य, दिलीप श्रीवास्तव, अरुण अग्रवाल, गुरुप्रसाद मौर्य, विक्रमजीत सिंह भदौरिया, सुभाष वैश्य, सुरेश चंद्रा, ज्ञानचंद्र मौर्य, निरंजन मौर्य, पवन श्रीवास्तव, संतोष कुशवाहा, सचिन जायसवाल, पप्पू मौर्य, नंदा निषाद आदि मौजूद रहे।