फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   स्मार्ट मीटर से रोकेंगे बिजली चोरी

स्मार्ट मीटर से रोकेंगे बिजली चोरी

Mon, 19 Jun 2017 10:11 PM IST
Updated Mon, 19 Jun 2017 10:11 PM IST
विज्ञापन
स्मार्ट मीटर से रोकेंगे बिजली चोरी
स्मार्ट मीटर से रोकेंगे बिजली चोरी
विज्ञापन

मीटर में छेड़छाड़ की कोशिश पर पावर कारपोरेशन के पास पहुंचेगा मैसेज
घरों में लगने वाले मीटर को मैग्नेटिक, आईआर सेंसर और जीएसएम डिवाइस से जोड़ा जाएगा
अमर उजाला ब्यूरो
इलाहाबाद।
पावर कारपोरेशन की ओर से जल्द ही घरों में लगे मीटर को बदलकर स्मार्ट मीटर लगाए जाने की तैयारी है। इस मीटर के जरिए बिजली चोरी करने वालों को पकड़ा जा सकेगा। स्मार्ट मीटर के जरिए मीटर बाक्स में चिप लगाकर, बाइपास तकनीक के जरिए बिजली चोरी करने वालों पर लगाम लग सकेगी। जैसे ही स्मार्ट मीटर में छेड़छाड़ की जाएगी, पावर कारपोरेशन अधिकारियों के पास एसएमएस पहुंच जाएगा।

पावर कारपोरेशन के एमडी एसची भारती के अनुसार जैसे मीटर में गड़बड़ी की कोशिश होगी, अधिकारियों के मोबाइल पर मैसेज पहुंच जाएगा और विभाग उस घर को बिजली मीटर सीरियल के आधार पर चिह्नित करके तत्काल आपूर्ति काट देगा। उन्होंने बताया कि बिजली चोरी रोकने के लिए यह व्यवस्था जल्द ही पूर्वांचल के सभी जिलों में लागू की जाएगी। इस व्यवस्था से पूरी तरह बिजली चोरी पर रोक लगाई जा सकेगी। विभाग के एक अधिशासी अभियंता ने बताया कि स्मार्ट मीटर में मैग्नेटिक और आईआर सेंसर के साथ जीएसएम डिवाइस भी लगेगा। इससे जिस क्षेत्र में गड़बड़ी हो रही है, उसे चिह्नित किया जा सकेगा। घरों में स्मार्ट मीटर के साथ ही ट्रांसफार्मर पर भी स्मार्ट मीटर लगेगा। इससे किस क्षेत्र में बिजली चोरी हो रही है, चिन्हित किया जा सकेगा। इसे रोकने की जिम्मेदारी तय की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed