फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   10 year old child found hanging in Shankargarh

यूपी में वारदात: फंदे पर लटका मिला 10 साल का बच्चा, बहन-भाई का रो-रोकर बुरा हाल; चाची ने भी की थी खुदकुशी

Tue, 19 Mar 2024 12:08 PM IST
अनुज कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: अनुज कुमार Updated Tue, 19 Mar 2024 12:08 PM IST
सार

देवरी बेनी गांव में एक 10 साल के बच्चे का फंदे से लटका हुआ शव मिला। घटना के बाद परिवार ने पुलिस को सूचना दी। विधि विज्ञान प्रयोगशाला एवं खोजी कुत्ता की टीम मौके पर पहुंच और जांच की।

विज्ञापन
10 year old child found hanging in Shankargarh
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

देवरी बेनी (डांड़ी का पुरवा) गांव में कक्षा चार में पढ़ने वाले 10 साल के बच्चे का शव घर में फंदे से लटकता मिला। मौत का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सका। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

विज्ञापन


परिवार ने पुलिस को दी सूचना
शिवलाल प्रजापति ने बताया कि उनका पुत्र प्रीतम उर्फ साजन प्रजापति गांव के ही प्राथमिक विद्यालय में कक्षा चार का छात्र था। वह मजदूरी करने गए और पत्नी खेत में काम करने गईं थीं। दोपहर लगभग दो बजे जब घर वापस आए तो कमरे की खिड़की से अंदर देखा तो बेटा साड़ी के फंदे में लटक रहा था।
विज्ञापन


परिवार को रो-रोकर बुरा हाल
परिजनों ने घटना की जानकारी शंकरगढ़ पुलिस को दी तो थाना प्रभारी ओम प्रकाश पुलिस फोर्स के साथ घटनास्थल पर पहुंच गए। घटना की जानकारी उच्च अधिकारियों को दी। फिर घटनास्थल पर विधि विज्ञान प्रयोगशाला एवं खोजी कुत्ता की टीम घटनास्थल पर पहुंच गई। जांच-पड़ताल कर शव को फंदे से नीचे उतारा गया। शिवलाल के एक बेटा और एक बेटी और हैं। बेटी प्रीति (12) बेटे प्रियांश (8) का रो-रोकर हाल खराब है।
विज्ञापन
विज्ञापन


चाची ने भी की थी खुदकुशी, जेल में चाचा
ग्रामीणों ने बताया कि लगभग तीन वर्ष पूर्व बालक की चाची उषा पत्नी जोसू ने भी इसी स्थान पर फांसी लगा ली थी, जिसकी शादी को महज एक वर्ष ही हुआ था। चाची के मायके वालों ने दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज कराया था। जोसू अभी जेल में ही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed