{"_id":"6262e417599fea5ea60e771a","slug":"10-bighas-of-land-evacuated-from-the-possession-of-zaid-who-was-close-to-mafia-atiq","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रयागराज : माफिया अतीक के करीबी रहे जैद के कब्जे से खाली कराई 10 बीघे जमीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रयागराज : माफिया अतीक के करीबी रहे जैद के कब्जे से खाली कराई 10 बीघे जमीन
Fri, 22 Apr 2022 10:51 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Fri, 22 Apr 2022 10:51 PM IST
सार
जैद ने सरकारी बंजर भूमि पर कब्जा कर प्लाटिंग कर दी थी। कई लोगोें ने बाउंड्री भी बनवा रखी थी। कई आधे-अधूरे मकान भी बने थे। जैद ने उन्हें बताया था कि यह बंजर भूमि है लेकिन आगे अब इस पर कोई कार्रवाई नहीं होगी और सस्ती जमीन लेने की लालच में लोग उसके झांसे में भी आ गए।
विज्ञापन
Ateeq Ahmed
विस्तार
माफिया तथा सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा करने वालों के खिलाफ कार्रवाई शुक्रवार को भी जारी हरी। मारियाडीह, रसूलपुर, काशीपुर गांव में बड़ी कार्रवाई करते हुए प्रशासन ने माफिया अतीक अहमद के करीबी रहे जैद के कब्जे से 10 बीघे जमीन खाली कराई।
विज्ञापन
जैद ने सरकारी बंजर भूमि पर कब्जा कर प्लाटिंग कर दी थी। कई लोगोें ने बाउंड्री भी बनवा रखी थी। कई आधे-अधूरे मकान भी बने थे। जैद ने उन्हें बताया था कि यह बंजर भूमि है लेकिन आगे अब इस पर कोई कार्रवाई नहीं होगी और सस्ती जमीन लेने की लालच में लोग उसके झांसे में भी आ गए। प्लाटिंग का काम अब भी जारी था। डीएम संजय कुमार खत्री के निर्देश पर शुक्रवार को इन भूखंडों को खाली कराया गया।
विज्ञापन
भारी फोर्स के साथ पहुंचे एसडीएम सदर सौरभ भट्ट की अगुवाई में पूरे क्षेत्र में बुलड्रोजर चला। सभी बाउंड्री तथा अन्य निर्माण ढहा दिए गए। जमीन खरीदने वालों ने इसका विरोध किया लेकिन अफसरों ने उन्हें समझाकर वापस कर दिया। कई लोगों ने तीव्र विरोध किया लेकिन फोर्स के आगे उनकी नहीं चली। एसडीएम का कहना है कि इस तरह की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।
विज्ञापन