फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   1,731 candidates selected in SSC JE recruitment; first round of allocation released.

Result : एसएससी जेई भर्ती में 1731 अभ्यर्थी चयनित, पहले दौर का आवंटन जारी

Thu, 09 Jul 2026 07:36 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 09 Jul 2026 07:36 PM IST
सार

कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) ने जूनियर इंजीनियर (सिविल, मैकेनिकल और इलेक्ट्रिकल) परीक्षा-2025 के पहले दौर के अस्थायी आवंटन (एफआरटीए) का परिणाम जारी कर दिया है। एसएससी ने कुल 1731 अभ्यर्थियों को विभिन्न विभागों में अनंतिम रूप से आवंटित किया है।

विज्ञापन
1,731 candidates selected in SSC JE recruitment; first round of allocation released.
SSC - फोटो : ssc.gov.in.

विस्तार

कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) ने जूनियर इंजीनियर (सिविल, मैकेनिकल और इलेक्ट्रिकल) परीक्षा-2025 के पहले दौर के अस्थायी आवंटन (एफआरटीए) का परिणाम जारी कर दिया है। एसएससी ने कुल 1731 अभ्यर्थियों को विभिन्न विभागों में अनंतिम रूप से आवंटित किया है। चयन पेपर-एक और पेपर-दो में प्राप्त अंकों और अभ्यर्थियों के ऑनलाइन भरी गई वरीयता के आधार पर किया गया है।

विज्ञापन

 

एसएससी ने 24 जून 2026 को 1731 रिक्तियों की सूची जारी की थी। इससे पहले छह मार्च 2026 को पेपर-एक का परिणाम घोषित किया गया। इसमें 15607 अभ्यर्थियों को पेपर-दो के लिए सफल घोषित किया गया था। सात अप्रैल 2026 को आयोजित पेपर-दो में 14062 अभ्यर्थी शामिल हुए।

विज्ञापन

 

एसएससी के अनुसार 10 से 14 जून 2026 के बीच विकल्प-सह-वरीयता भरने की प्रक्रिया आयोजित की गई थी, जिसमें 11052 अभ्यर्थियों ने अपनी पसंद दर्ज कराई। इन्हीं अभ्यर्थियों को पहले दौर के आवंटन के लिए विचार किया गया। अंतिम मेरिट पेपर-एक और पेपर-दो के संयुक्त अंकों के आधार पर तैयार की गई जबकि मैकेनिकल और इलेक्ट्रिकल शाखा के अंकों का सामान्यीकरण (नॉर्मलाइजेशन) भी किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

रिक्तियों को अधिकतम भरने और योग्य अभ्यर्थियों को बेहतर अवसर देने के लिए एसएससी ने इस बार स्लाइडिंग तंत्र लागू किया है। पहले दौर में चयनित अभ्यर्थियों को 12 जुलाई शाम पांच बजे से 14 जुलाई शाम पांच बजे तक एसएससी की वेबसाइट पर लॉग इन कर पहचान सत्यापन के लिए स्थान, तिथि और स्लॉट का चयन करना होगा।

 

20 और 21 जुलाई को होगा पहचान सत्यापन

-एसएससी की ओर से पहचान सत्यापन 20 और 21 जुलाई को संबंधित क्षेत्रीय कार्यालयों के शहरों में कराया जाएगा। अभ्यर्थी निर्धारित तिथि पर सत्यापन के लिए उपस्थित नहीं होंगे, उनकी उम्मीदवारी अंतिम परिणाम में शामिल नहीं की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed