फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   allahabad university Student leader demanding Resignation of vice chancellor

इलाहाबाद विवि कुलपति के इस्तीफे की मांग पर अड़े छात्रनेता, अन्य विश्वविद्यालयों से किया संपर्क

Sat, 22 Sep 2018 08:41 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इलाहाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इलाहाबाद Updated Sat, 22 Sep 2018 08:41 PM IST
विज्ञापन
allahabad university Student leader demanding Resignation of vice chancellor
इलाहाबाद विश्वविद्यालय

इलाहाबाद विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. रतनलाल हांगलू और महिला के बीच हुई बातचीत के ऑडियो को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। इस ऑडियो के आने के बाद से विश्वविद्याल के छात्रनेता गुस्से में हैं और कुलपति के इस्तीफे की मांग कर रहे हैं। कुलपति पर दवाब बनाने के लिए छात्र नेताओं ने अन्य विश्वविद्यालयों के छात्रनेताओं से संपर्क बनाना शुरु कर दिया है।

विज्ञापन


छात्रनेता इस मुद्दे को राष्ट्रवापी बनाने के लिए जेएनयू, पंजाब विवि, हैदराबाद विवि, गढ़वाल विवि, लखनऊ विवि, अलीगढ़ मुस्लिम विवि और बनारस हिदू विश्वविद्यालय के छात्रनेताओं से संपर्क कर रहे हैं। सूत्रों के मुताबिक अपने कुलपति पर इस्तीफे का दवाब बनाने के लिए छात्र जल्द ही विश्वविद्यालय में प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन


इस मामले में विश्वविद्यालय की पूर्व छात्र अध्यक्ष ऋचा सिंह ने कई विश्वविद्यालय के छात्रनेताओं से बात की है। इसके अलावा कई विश्वविद्यालयों के छात्र नेताओं ने उनका समर्थन करते हुए कुलपति प्रो. रतनलाल हांगलू के इस्तीफे की मांग की है। एक और पूर्व छात्र अध्यक्ष रोहित मिश्र ने इस प्रकरण पर कहा है कि इससे हम सभी छात्र शर्मिंदगी महसूस कर रहे हैं, इसलिए हम अन्य विश्वविद्यालयों के छात्रों से संपर्क कर रहे हैं। हम चाहते हैं कि इसके खिलाफ सभी विश्वविद्यालयों में प्रदर्शन हो।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed