फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   All 80 seats in UP will be won Sanjay Nishad said samajwadi party only developed its own family

Azamgarh: यूपी की सभी 80 सीटों पर होगी जीत, संजय निषाद बोले- सपा ने सिर्फ अपने परिवार का किया विकास

Fri, 20 Jan 2023 03:55 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़ Published by: उत्पल कांत Updated Fri, 20 Jan 2023 03:55 PM IST
सार

यूपी सरकार में  कैबिनेट मंत्री और निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय निषाद शुक्रवार को आजमगढ़ पहुंचे। मीडिया से बातचीत में उन्होंने समाजवादी पार्टी पर निशाना साधा। दावा किया कि  लोकसभा चुनाव 2024 में प्रदेश की सभी 80 सीटों पर भाजपा अपने सहयोगी दलों के साथ जीत दर्ज करेगी। 

विज्ञापन
All 80 seats in UP will be won Sanjay Nishad said samajwadi party only developed its own family
आजमगढ़ में कैबिनेट मंत्री व निषाद पार्टी के अध्यक्ष संजय निषाद - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार में सर्वसमाज का विकास हो रहा है। जबकि समावादी पार्टी ने सत्ता में रहने पर सिर्फ और सिर्फ अपने परिवार का ही विकास किया। उक्त बातें कैबिनेट मंत्री व निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय निषाद ने कहीं। वे आजमगढ़ में आयोजित कार्यकर्ता बैठक के दौरान मीडिया से रूबरू हो रहे थे। 

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि मैनपुरी के उपचुनाव का लोकसभा के आम चुनाव पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा। लोकसभा चुनाव 2024 में प्रदेश की सभी 80 सीटों पर भाजपा अपने सहयोगी दलों के साथ जीत दर्ज करेगी। जिन सीटों पर जीत का अंतर कम था, उस पर पार्टी विशेष रूप से ध्यान दे रही है।

विज्ञापन

भाजपा से मुस्लिम वर्ग भी अब तेजी से जुड़ रहा

संजय निषाद ने कहा कि निषाद समाज को किसी भी सरकार में उसका हक और अधिकारी नहीं मिला। पूरे प्रदेश में कार्यक्रम कर समाज के लोगों को एक मंच पर लाने का काम किया जा रहा है। ताकि वर्तमान सरकार में हमें संविधान के अनुसार हक और अधिकार मिल सके। उन्होंने कहा कि सर्वसमाज के साथ ही भाजपा से मुस्लिम वर्ग भी अब तेजी से जुड़ रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

शिवपाल यादव कभी सपा से अलग नहीं हुए

कांग्रेस पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि जिन्होंने 70 साल की सत्ता में कुछ नहीं किया, वह अब क्या कर सकते हैं। एक सवाल के जबाब में कहा कि शिवपाल यादव कभी सपा से अलग नहीं हुए। सपा सिर्फ अपने परिवार के लिए काम कर रही है। वह कभी सर्वसमाज का भला नहीं कर सकती।

लोक निर्माण विभाग द्वारा आजमगढ़ जिले की सड़कों को बिना गड्ढा मुक्त किए ही गड्ढा मुक्त होने की रिपोर्ट भेजे जाने पर कहा कि इसकी जांच कराई जाएगी। जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed