फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Zafar Alam is the owner of property worth crores

अलीगढ़- करोड़ों की संपत्ति के मालिक हैं जफर आलम

Wed, 19 Jan 2022 12:13 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 19 Jan 2022 12:13 AM IST
विज्ञापन
Zafar Alam is the owner of property worth crores
शहर विधान सभा क्षेत्र से सपा प्रत्याशी जफर आलम करोड़ों के मालिक हैं और उनके नाम करीब 6.80 करोड़ रुपये की चल संपत्ति है। एएमयू से बीएससी इंजीनियरिंग की पढ़ाई करने वाले शहर के उद्योगपति जफर आलम के खिलाफ मडराक थाने में वर्ष 2009 में बिना अनुमति सभा करने व सरकारी कार्य में बाधा डालने पर लोक प्रतिनिधि अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज है।
विज्ञापन

यह मामला मामला अभी भी सीजेएम कोर्ट में विचाराधीन है। खुद के पास 2.50 लाख की नकदी, बैंक में 85.34 लाख, लिंक लॉक्स कंपनी में 6.36 लाख के शेयर, पत्नी के पास एक लाख की नकदी व खाते में 42 लाख रुपये, तीन लाख के शेयर है। खुद के पास 85 लाख कीमत की दो मर्सडीज व इनीवर हुंडई कार है। लाइसेंसी रिवाल्वर व बंदूक भी उनके नाम हैं। पत्नी के पास 3.27 करोड़ रुपये की चल संपत्ति है। 2.75 करोड़ रुपये का सोना भी है। सपा प्रत्याशी के पास चल संपत्ति के नाम पर 23.70 करोड़ रुपये की धनराशि है।
विज्ञापन

नरेंद्र कुमार शर्मा भी हैं करोड़पति
बरौली विधान सभा क्षेत्र से बसपा प्रत्याशी नरेंद्र कुमार शर्मा के नाम करीब 42 लाख रुपये की चल संपत्ति है। 1.90 लाख की नकदी, 83 हजार बैंक खाते में व 66 हजार के शेयर हैं। 33 लाख कीमत की दो कार, 30 ग्राम सोना उनके पास है। 1.40 करोड़ की संपत्ति है। इसमें कृषि भूमि के अलावा आवासीय व व्यवसायिक भवन भी शामिल हैं। पत्नी के पास 10 लाख से अधिक की चल संपत्ति है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इंटरमीडिएट पास हैं पिंटू
खैर विधान सभा क्षेत्र से अखिल भारतीय महासंघ पार्टी से नामांकन करने वाले पिंटू कुमार इंटरमीडिएट पास हैं। उनके पास दो लाख की नकदी, एक बाइक, दो तोला सोना मौजूद है। प्राईवेट नौकरी करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed