फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   youth injured by the bullet died

Aligarh News: गोली लगने से घायल युवक ने दो महीने बाद दम तोड़ा, पत्नी-बच्चों को रोते-बिलखते छोड़ गया

Thu, 01 May 2025 05:53 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Thu, 01 May 2025 05:53 PM IST
सार

धर्मपाल के घर के बाहर मोहल्ला निवासी विनोद व नरेंद्र उर्फ दाऊ के बीच शराब के नशे में गाली-गलौज हो गई थी। धर्मपाल ने घर से बाहर निकल कर इसका विरोध किया। इसी बात पर नरेंद्र ने अपनी लाइसेंसी रिवाल्वर से गोली चला दी। गोली धर्मपाल के कंधे में जा लगी।

विज्ञापन
youth injured by the bullet died
मृतक धर्मपाल - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

बीती 23 फरवरी रात शराब के नशे में लाइसेंसी रिवाल्वर से चली गोली से घायल युवक ने दो महीने के उपचार के बाद 1 मई को दम तोड़ दिया। गांव नगला परसी निवासी 38 वर्षीय धर्मपाल पुत्र लालाराम की दोपहर करीब 12 बजे घर पर ही मौत हो गई। मौत के बाद परिजन हंगामा करने लगे। परिजनों ने बाकी फरार आरोपियों की गिरफ्तारी करने की मांग की। सूचना पर पहुंचे थाना प्रभारी सुनील तोमर ने परिजनों को कार्रवाई का आश्वासन दिया, इसके बाद मामला शांत हुआ। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 

विज्ञापन


मृतक धर्मपाल के घर के बाहर मोहल्ला निवासी विनोद पुत्र जालिम व नरेंद्र उर्फ दाऊ पुत्र अजयपाल सिंह के बीच शराब के नशे में गाली-गलौज हो गई थी। धर्मपाल ने घर से बाहर निकल कर इसका विरोध किया। इसी बात पर नरेंद्र ने अपनी लाइसेंसी रिवाल्वर से गोली चला दी। गोली धर्मपाल के कंधे में जा लगी। आनन-फानन परिजन उन्हें छर्रा के एक निजी अस्पताल ले गए, हालत गंभीर होने पर अलीगढ़ के जेएन मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। 
विज्ञापन


पुलिस ने भाई रमेश की तहरीर के आधार पर जानलेवा हमले में अजयपाल उर्फ अतरपाल पुत्र रामपाल उमेश, सोनू, नरेंद्र उर्फ दाऊ पुत्रगण अजयपाल सिंह, दीपांशु पुत्र उमेश आदि के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। इसके बाद मुख्य आरोपी नरेंद्र उर्फ दाऊ पुत्र अजयपाल सिंह को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। एक महीने तक मेडिकल में घायल धर्मपाल का उपचार चला, जिसके बाद छुट्टी कर दी। 1 मई को धर्मपाल की मौत हो गई। मृतक अपने पीछे पत्नी सहित तीन बेटी व एक बेटे को रोते-बिलखते छोड़ गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


थाना प्रभारी सुनील तोमर ने बताया जानलेवा हमले का मुकदमा पहले से ही दर्ज है। उसी मुकदमे को हत्या में तरमीम किया जा रहा है। मुख्य आरोपी नरेंद्र को पहले ही जेल भेजा जा चुका है अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed