फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Youth caught while attempting to buy jewelry with money obtained through cyber fraud

Aligarh News: साइबर ठगी के रुपयों से ज्वैलरी खरीदने पहुंचा युवक पकड़ा

Tue, 28 Jul 2026 02:58 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jul 2026 02:58 AM IST
विज्ञापन
Youth caught while attempting to buy jewelry with money obtained through cyber fraud
प्रतीकात्मक फोटो - फोटो : Archive
सेंटर प्वाइंट स्थित तनिष्क शोरूम में साइबर ठगी के रुपयों से खरीदारी करने आए एक शातिर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के कब्जे से ज्वैलरी, नकदी और पैन कार्ड बरामद किए हैं।
विज्ञापन


रविवार को अलवर (राजस्थान) के सैयद कॉलोनी थाना एमआईए निवासी साबिर खान पुत्र कल्लू इस शोरूम में साइबर ठगी की रकम से जेवर खरीदने पहुंचा था। पुलिस पहले से ही उसकी तलाश में जुटी थी। इस बीच, युवक की संदिग्ध गतिविधियों को भांपते हुए शोरूम प्रबंधन ने तुरंत पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे धर दबोचा।
विज्ञापन


सीओ तृतीय सर्वम सिंह के मुताबिक पुलिस पूछताछ में आरोपी ने हैरान करने वाला खुलासा किया है। उसने बताया कि वह पकड़े जाने के डर से ठगी की रकम को बैंक खातों में ट्रांसफर करने के बजाय सीधे उससे कीमती ज्वैलरी खरीद लेता था, ताकि वह पुलिस की गिरफ्त से बच सके। फिलहाल, पुलिस आरोपी से पूछताछ कर उसके अन्य साथियों और नेटवर्क का पता लगाने में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed