फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Young to die of heart disease

हृदय रोग की चपेट में आ रहे युवा

Fri, 30 Sep 2016 01:46 AM IST
अमर उजाला, अलीगढ़
अमर उजाला, अलीगढ़ Updated Fri, 30 Sep 2016 01:46 AM IST
विज्ञापन
Young to die of heart disease
हृदय रोग की चपेट में आ रहे युवा - फोटो : अमर उजाला
 जेएन मेडिकल कॉलेज के हृदय रोग केंद्र में पिछले एक वर्ष में लगभग 14 हजार मरीज आए हैं, जिसमें लगभग 2864 मरीजों को सीसीयू में भर्ती किया है। आंकड़ों की बात करें तो इस संख्या में से करीब 30 से 40 प्रतिशत युवाओं की संख्या थी।  
विज्ञापन

पिछले दो दशक में युवाओं के अंदर हृदय रोग की बीमारी ने सबसे तेज घर बनाया है। इसका प्रमुख कारण धुम्रपान है। यह बातें जेएन मेडिकल कॉलेज के कार्डियोलॉजी सेंटर के निदेशक एवं प्रमुख हृदय रोग विशेषज्ञ प्रो. एमयू रब्बानी ने कहीं। उन्होंने विश्व हृदय रोग दिवस पर बताया कि बीड़ी, सिगरेट, हुक्का व तंबाकू आदि का सेवन करने पर हार्ट अटैक की आशंका पांच गुना बढ़ जाती है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि हार्ट अटैक के मुख्य लक्षणों में छाती में दर्द होना, दर्द के साथ अत्यधिक पसीना आना, असामान्य रूप से सांस फूलना आदि है। इन लक्षणों में तुरंत किसी डाक्टर से सलाह लेनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि विश्व के आंकड़ों के अनुसार हर वर्ष जहां 82 लाख लोग कैंसर व 1.5 करोड़ डायबिटीज से मौत का शिकार होते हैं। वहीं हृदय रोग से मरने वालों की संख्या 1.7 करोड़ हैं, जो बेहद चिंता का विषय है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed