बर्बरता की सारी हदें पार: पेड़ से बांधकर युवक पर लाठियों से किए गए अनगिनत प्रहार, महिलाओं ने भी बरसाए लट्ठ
पुरानी रंजिश में दबंगों ने एक युवक के साथ बर्बरता की सारी हदें पार कर दीं। युवक अस्पताल में भर्ती है। उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस का कहना है कि एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है, अन्य की तलाश जारी है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पुरानी रंजिश के चलते युवक को दबंगों ने पेड़ से हाथ-पैर बांधकर लाठी-डंडों से जमकर पीटा। इसमें महिलाएं भी शामिल रहीं। गंभीर रूप से घायल युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अलीगढ़ टप्पल क्षेत्र के गांव फौजुआ निवासी दीपचंद कश्यप ने आरोप लगाया कि पड़ोसी दबंग दिनेश पुत्र जयशंकर, भीमसेन पुत्र छिद्दा सिंह, कपिल पुत्र भीम जान, विपिन व अन्य लोग रंजिश मानते हैं।
इसी रंजिश में मंगलवार शाम तीन बजे मेरा बेटा सोनू घर कुछ ही दूरी पर टहलने के लिए निकला था। तभी दबंगों ने उसे घेर लिया और अपने घर में खींच ले गई। सभी ने बुरी तरह मारा-पीटा। इसके बाद सोनू को घर के बाहर ले आए और पेड़ से हाथ-पैर बांधकर जमकर लाठी-डंडों से पीटा। इस दौरान ग्रामीणों की भीड़ लग गई।
घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल सोनू के हाथ-पैर खोलकर थाने ले गए। थाने से गंभीर हालत में डॉक्टरी परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेजा। युवक की हालत ज्यादा खराब होने पर परिजन उसे जिला अस्पताल ले गए। पुलिस ने इस मामले में नौ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए तीन टीमें गठित की गई हैं। एक आरोपी को गिरफ्तार भी कर लिया गया है।