{"_id":"65900fa9e7d88449ee0c6514","slug":"young-man-seduced-the-girl-and-took-her-away-2023-12-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: युवती को ले गया बहला फुसलाकर, छह लाख और जेवरात भी साथ ले गई, मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: युवती को ले गया बहला फुसलाकर, छह लाख और जेवरात भी साथ ले गई, मुकदमा दर्ज
Sat, 30 Dec 2023 06:10 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Sat, 30 Dec 2023 06:10 PM IST
सार
अलीगढ़ में दादों क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती को नगदी व जेवरात सहित युवक बहला फुसलाकर ले गया। पुलिस ने पिता की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
युवती को भगा ले गया युवक
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
युवक बहला फुसलाकर युवती को अपने साथ ले गया। जब युवती के परिवार वालों ने घर में रखा बक्सा देखा, तो उनके होश उड़ गए। युवती अपने साथ छह लाख से अधिक की नकदी और जेवरात भी साथ ले गई। पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
अलीगढ़ में दादों क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती को नगदी व जेवरात सहित युवक बहला फुसलाकर ले गया। पीड़ित पिता ने बताया कि 28 दिसंबर को सुबह पांच बजे जागा, तो उसकी पुत्री घर पर नहीं थी। पिता ने परिवारीजनों के साथ काफी तलाश की, लेकिन युवती का कुछ पता नही चला। परिजनों ने घर पर जाकर देखा, तो घर के अंदर रखा बक्सा खुला मिला।
विज्ञापन
जिसको देखने के बाद पता चला कि उसमें रखे छह लाख 40 हजार रुपये व जेवरात निकाल कर युवती अपने साथ ले गई। पिता ने बताया कि उसकी बेटी को गांव के ही दो लोगों की मदद से थाना अतरौली क्षेत्र के गांव पैडरा निवासी विपिन पुत्र जगबीर सिंह अपने साथ बहला फुसलाकर ले गया। पुलिस ने पिता की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन