{"_id":"66785ee501b3bad9ca0a311d","slug":"young-man-hit-by-gomti-express-2024-06-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh: गोमती एक्सप्रेस की चपेट में आया युवक, नहीं हुई शिनाख्त, 21 मिनट देरी से रवाना हुई ट्रेन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh: गोमती एक्सप्रेस की चपेट में आया युवक, नहीं हुई शिनाख्त, 21 मिनट देरी से रवाना हुई ट्रेन
Sun, 23 Jun 2024 11:14 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Sun, 23 Jun 2024 11:14 PM IST
सार
अलीगढ़-दाऊद खां के मध्य एक युवक की गाड़ी संख्या-12420 गोमती एक्सप्रेस की चपेट में आकर मौत हो गई। मृतक की जेब से रेल यात्रा से जुड़ा कोई टिकट या दस्तावेज नहीं मिला। शिनाख्त न होने पर शव को पोस्टमार्टम हाउस में रखवा दिया।
विज्ञापन
शव
- फोटो : प्रतीकात्मक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अलीगढ़ रेलवे स्टेशन एवं दाऊद खां के मध्य रविवार को गोमती एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आकर युवक की मौत हो गई। शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है।
विज्ञापन
आरपीएफ पोस्ट कमांडर राजीव वर्मा ने बताया कि टूंडला कंट्रोलर से सूचना मिली कि अलीगढ़-दाऊद खां के मध्य एक युवक की गाड़ी संख्या-12420 गोमती एक्सप्रेस की चपेट में आकर मौत हो गई। ट्रेन मौके पर खड़ी है। इस पर आरपीएफ के एसआई धीरज सिंह टीम के साथ एवं गांधीपार्क इलाका पुलिस मौके पर पहुंची।
विज्ञापन
मृतक की जेब से रेल यात्रा से जुड़ा कोई टिकट या दस्तावेज नहीं मिला। शिनाख्त न होने पर शव को पोस्टमार्टम हाउस में रखवा दिया है। गोमती एक्सप्रेस के लोको पायलट जवाहर सिंह ने बताया कि युवक के ट्रैक पार करने के दौरान यह घटना हुई है। इसके बाद ट्रेन करीब 21 मिनट की देरी से गंतव्य के लिए रवाना हुई।
विज्ञापन