फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Young man found unconscious at Aligarh railway station

Aligarh News: रेलवे स्टेशन पर बेहोश मिला युवक, डेढ़ घंटे बाद पहुंची एंबुलेंस, मेडिकल में भर्ती

Thu, 28 Nov 2024 01:34 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Thu, 28 Nov 2024 01:34 PM IST
सार

युवक बेहोश अवस्था मे मिला जिसकी सांसें चल रही थी। प्राथमिक उपचार देकर बेहतर इलाज के लिए जिला मलखान सिंह चिकित्सालय के लिए रेफर किया गया। युवक को जिला अस्पताल में जेएन मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया हैं। जहां उसका उपचार जारी है।

विज्ञापन
Young man found unconscious at Aligarh railway station
अलीगढ़ रेलवे स्टेशन - फोटो : संवाद

विस्तार

अलीगढ़ रेलवे स्टेशन के आरएमएस (रेलवे मेल सर्विस) के पास 27 नवंबर को एक युवक बेहोश की हालत में पड़ा मिला। इस पर एंबुलेंस बुलाने के लिए कॉल की गई, लेकिन गाड़ी करीब डेढ़ घंटे बाद मौके पर पहुंची। तब तक आरपीएफ ने बेहोश युवक को जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया।

विज्ञापन


आरएमस ऑफिस के पास एक युवक के अचेत अवस्था मे पड़े मिलने की सूचना मिली। जिस पर आरपीएफ के एसआई धीरज चाैधरी, जीआरपी के एसआई अनिल कुमार पांचाल पहुंचे। रेलवे अस्पताल की टीम भी आ गई। युवक बेहोश अवस्था मे मिला जिसकी सांसें चल रही थी। प्राथमिक उपचार देकर बेहतर इलाज के लिए जिला मलखान सिंह चिकित्सालय के लिए रेफर किया गया। कई बार बुलाने पर भी एंबुलेंस नहीं पहुंची तो आरपीएफ कर्मी उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। करीब डेढ़ घंटे बाद एंबुलेंस पहुंची। 
विज्ञापन


आरपीएफ पोस्ट के कमांडर अमित कुमार ने बताया कि बेहोश मिले युवक के पास से कोई भी टिकट नही मिला है। युवक को जिला अस्पताल में जेएन मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया हैं। जहां उसका उपचार जारी है। होश में आने पर ही युवक की पहचान व पते की जानकारी हो सकेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed