{"_id":"66fc3bb780ac58440d0c107f","slug":"young-man-commits-suicide-in-agra-keeps-dead-body-on-road-and-traffic-jam-2024-10-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh: आगरा में युवक ने की आत्महत्या, शव सड़क पर रख लगाया जाम, युवती से बात करने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh: आगरा में युवक ने की आत्महत्या, शव सड़क पर रख लगाया जाम, युवती से बात करने का आरोप
Tue, 01 Oct 2024 11:44 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Tue, 01 Oct 2024 11:44 PM IST
सार
सीओ अभय पांडेय के अनुसार परिजनों की ओर से कुछ लोगों पर आत्महत्या को उकसाने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी गई है। इसमें युवती, उसके मां-बाप को नामजद किया है।
विज्ञापन
सासनी गेट पर शव रखकर जाम लगाते लोगों को समझाती पुलिस
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अलीगढ़ में सासनी गेट के भुजपुरा में अपने मामा के यहां रह रहे आगरा के एक युवक ने आत्महत्या कर ली। इस पर परिजनों ने भुजपुरा रोड पर 1 अक्टूबर देर शाम युवक का शव रखकर जाम लगा दिया। परिजनों का आरोप है कि मृतक एक युवती से बात करता था। युवती व उसके परिजनों ने उसे आत्महत्या के लिए उकसाया था।
विज्ञापन
आगरा के बोदला निवासी 21 वर्षीय अर्जुन सासनी गेट के भुजपुरा निवासी अपने मामा राजू के यहां रहता था। वह एक युवती से बात करता था। युवती के घरवाले इसका विरोध करते थे। तीन दिन पहले युवती के घरवालों ने थाने में इसकी शिकायत कर दी। इस पर पुलिस ने अर्जुन के मामा राजू को थाने बुलाया।
विज्ञापन
30 सितंबर को अर्जुन ने अचानक आगरा में फंदे पर लटककर जान दे दी। पोस्टमार्टम के बाद मामा के अनुरोध पर परिजन उसके शव को घर लेकर आ रहे थे। इसी बीच उन्होंने शव को सड़क पर रखकर जाम लगा दिया। इस पर दो थानों का फोर्स बुला लिया गया। सीओ प्रथम अभय कुमार पांडे ने किसी तरह लोगों को मामले में जांच व कार्रवाई का आश्वासन देकर शांत किया। तब जाकर लोगों ने शव को सड़क से हटाया।
विज्ञापन
सीओ अभय पांडेय के अनुसार परिजनों की ओर से कुछ लोगों पर आत्महत्या को उकसाने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी गई है। इसमें युवती, उसके मां-बाप को नामजद किया है। इस पर मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। इस मुकदमे को बाद में विवेचना के लिए आगरा के संबंधित थाने में स्थानांतरित किया जाएगा।