फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Young man attacked nurse with knife and injured her

Aligarh: प्राइवेट नर्सिंग होम में हुई मुलाकात, बढ़ी नजदीकी, फिर युवक ने स्टाफ नर्स को चाकू मार किया घायल

Thu, 12 Sep 2024 05:21 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Thu, 12 Sep 2024 05:21 PM IST
सार

12 सितंबर की प्रात: घर में घुसकर विवाद के बीच बच्चों के सामने ही अभियुक्त विवेक ने मां के सामने ही चाकू से बार किया था। जिससे डरे सहमे बच्चों ने बाहर आकर मोहल्ले वालों को बताया था। डरे-सहमे बच्चों ने मां को चाकू मारने की बात बताई। 

विज्ञापन
Young man attacked nurse with knife and injured her
आरोपी को ले जाते पुलिसकर्मी - फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार

अलीगढ़ में कस्बा छर्रा के मोहल्ला ब्रह्मनपुरी सिनेमा रोड निवासी एक विधवा प्राइवेट स्टाफ नर्स को एक युवक ने 12 सितंबर की प्रात: घर में घुसकर ताबड़तोड़ चाकू से बार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। चाकू मारकर भाग रहे युवक को मोहल्ले वालों ने चाकू सहित पकड़ लिया। पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक को चाकू व एक तमंचा सहित गिरफ्तार कर लिया। घायल स्टाफ नर्स को उपचार हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भेजा। जहां से डॉक्टरों ने जेएन मेडीकल रेफर कर दिया।                           

विज्ञापन


कस्बा छर्रा के मौहल्ला ब्रहमनपुरी निवासी लगभग 35 वर्षीय अम्बिका राजपूत पत्नी विपिन राजपूत प्राइवेट स्टॉफ नर्स का कार्य करती है। 12 सितंबर की प्रात: लगभग साढ़े 10 बजे साथ में कार्य करने वाले युवक थाना अतरौली के मौहल्ला आर के पुरम निवासी विवेक राघव पुत्र जोगेन्द्र सिंह ने घर में घुसकर लगभग नौ बार चाकू से हमला करते हुए गंभीर रूप से घायल कर दिया। महिला को घायल कर भाग रहे युवक को पकड़ लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी युवक को चाकू एवं तमंचा सहित गिरफ्तार किया। वहीं घायल महिला को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भेजा। जहां डॉक्टरों ने महिला को प्राथमिक उपचार देकर जेएन मेडीकल भेज दिया। 
विज्ञापन


लगभग पांच वर्ष पूर्व अम्बिका से हुई थी विवेक की मुलाकात, पांच वर्ष से साथ में कर रहे कार्य  
अभियुक्त विवेक राघव में बताया कि लगभग पांच वर्ष पूर्व अम्बिका से कस्बा छर्रा में स्थित एक प्राइवेट नर्सिंग होम में मुलाकात हुई थी। धीरे-धीरे नजदीकी बढ़ने के साथ लगभग पांच वर्ष तक साथ में ही कार्य किया। गंगीरी चौराहे पर एक प्राइवेट नर्सिंग होम लगभग 6 माह चलाने के बाद कस्बा छर्रा में प्राइवेट नर्सिंग होम चलाया। लगभग दो वर्ष चलाने के बाद प्रशासन ने शिकायत पर सील कर दिया था। इसके बाद दोनों ने मिलकर अलीगढ़ रोड़ पर जमीन खरीद कर अस्पताल का निर्माण कार्य प्रारंभ कराया। जिसमें लाखों रूपये खर्च होने के बाद कुछ समय से अम्बिका का व्यवहार बदलने लगा। व्यवहार बदलने पर मेरे द्वारा अपने रूपये वापिस मांगने पर बार-बार टाल रही थी। जिसके चलते विवाद शुरू हो गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

ढाई वर्ष पति की हो गई थी सड़क दुर्घटना में मौत 

स्टॉफ नर्स अम्बिका के पति विपिन राजपूत की लगभग ढाई वर्ष पूर्व एक सड़क दुर्घटना में घायल हो गया था। जिसके बाद उपचार के दौरान मौत हो गई थी। तब से अम्बिका अपने बच्चों के भरण पोषण के लिए घर पर ही एक छोटा क्लीनिक चलाकर कार्य करती थी। 

बच्चों के साथ अभियुक्त विवेक ने मारे मां को चाकू, डरे सहमे से दिखे बच्चे
12 सितंबर की प्रात: घर में घुसकर विवाद के बीच बच्चों के सामने ही अभियुक्त विवेक ने मां के सामने ही चाकू से बार किया था। जिससे डरे सहमे बच्चों ने बाहर आकर मोहल्ले वालों को बताया था। डरे-सहमे बच्चों ने मां को चाकू मारने की बात बताई। 


घायल के भाई ने दी तहरीर
घायल अम्बिका के भाई रवेन्द्र कुमार ने थाना कोतवाली छर्रा में तहरीर देते हुए बताया कि अभियुक्त गलत नीयत के चलते घर में घुसा था और चाकू से हमला करते हुए कई वार किये। मौहल्ले वालों की सूचना पर पहुंचा तो आरोपी ने तमंचा निकाल कर तान दिया। मौहल्ले वालों की मदद से आरोपी को पकड़ पुलिस के हवाले कर दिया गया। कोतवाली निरीक्षक बालेन्द्र सिंह ने बताया कि तहरीर मिल चुकी है। रूपयों के लेन-देन का मामला प्रतीत हो रहा है। मुकद्दमा पंजीकृत करने के साथ घटना की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed