फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Yogi government's intention to postpone elections: Munkad

योगी सरकार की चुनाव टलवाने की मंशा : मुनकाद

Fri, 26 Mar 2021 01:19 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 26 Mar 2021 01:19 AM IST
विज्ञापन
Yogi government's intention to postpone elections: Munkad
बहुजन समाज पार्टी की मंडल स्तरीय समीक्षा बैठक उपस्थित मुख्य सेक्टर प्रभारी - फोटो : CITY OFFICE
कानपुर, आगरा, अलीगढ़ मंडल के मुख्य सेक्टर प्रभारी व पूर्व राज्यसभा सदस्य मुनकाद अली ने कहा कि योगी सरकार ने सरकारी नौकरियों का नियम बदलकर, जो हाल किया है, उससे भर्तियां कोर्ट में जाकर लटक गईं। वही हाल अब प्रस्तावित त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव का कर दिया है।
विज्ञापन

उन्होंने बसपा की मंडलीय समीक्षा में कहा कि योगी सरकार ने किसान आंदोलन महंगाई व बेरोजगारी से त्रस्त जनता के गुस्से से बचने के लिए पंचायत चुनाव को टलवाने की मंशा से नियमों में हेर-फेर करके पंचायत चुनाव में आरक्षण सूची जारी की, लेकिन न्यायालय ने सरकार की नीयत और कार्यप्रणाली पर शिकंजा कस लिया। अब बदली हुई परिस्थिति में बसपा पूरी ताकत व जोश के साथ चुनाव में उतरने जा रही है। जिलाध्यक्ष रतन दीप सिंह ने कहा कि पंचायत चुनाव में कार्यकर्ताओं को पूरा सम्मान दिया जाएगा। आगरा, अलीगढ़ मंडल के मुख्य सेक्टर प्रभारी सूरज सिंह ने सभी पदाधिकारियों को पंचायत चुनाव के संबंध में भी दिशा निर्देश दिए। इस अवसर पर अलीगढ़ मंडल के मुख्य सेक्टर प्रभारी अरविंद आदित्य, अशोक सिंह एडवोकेट, राजकुमार शम्मी, नरेंद्र कुशवाह, विजेंद्र सिंह विक्रम, पूर्व मंत्री राजवीर सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed