{"_id":"6054f1a98ebc3e8ccd2e2d85","slug":"yogi-goverment-s-four-year-city-office-news-ali259050672","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्टाल लगाकर किया सरकार की चार वर्ष की उपलब्धियों का बखान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्टाल लगाकर किया सरकार की चार वर्ष की उपलब्धियों का बखान
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश सरकार के चार वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर संपूर्ण प्रदेश में मनाए जा रहे उत्सव के तहत अलीगढ़ की ऐतिहासिक राजकीय औद्योगिक एवं कृषि प्रदर्शनी स्थित दरबार हॉल में नगर निगम द्वारा भव्य और आकर्षक स्टॉल लगाई गई। इसमें सरकार की चार वर्ष की उपलब्धियों को प्रदर्शित किया गया।
स्टॉल का उद्घाटन करते हुए नगर आयुक्त प्रेम रंजन सिंह ने नगर निगम अधिकारियों सहित शहर वासियों को प्रदेश सरकार के चार वर्ष पूर्ण होने पर शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि पिछले चार वर्ष में अलीगढ़ नगर निगम और अलीगढ़ स्मार्ट सिटी ने विकास की नई परिभाषा लिखी है। यह काम निरंतर जारी है। दरबार हाल में लगी प्रदर्शनी में दिव्यांग पेंशन, दिव्यांगों को मिली सुविधाओं, उपकरणों का वितरण, दिव्यांग युवती अथवा युवक से विवाह करने पर दी जाने वाली प्रोत्साहन राशि, अलीगढ़ स्मार्ट सिटी में हुए स्मार्ट रोड डेवलपमेंट, जंक्शन रेलवे स्टेशन के सौंदर्यीकरण एवं नई-नई सुविधाओं, जागरूकता कार्यक्रम, प्रधानमंत्री स्व रोजगार योजना में ऋण वितरण, स्मार्ट ट्रैफिक लाइट समेत अन्य विकास कार्यों से संबंधित पोस्टर, बैनर आदि लगाकर इनका प्रचार-प्रसार किया गया। इनके अलावा नगर निगम और स्मार्ट सिटी लिमिटेड के संयुक्त स्टॉल में अलीगढ़ स्मार्ट सिटी की महत्वपूर्ण परियोजनाओं और पिछले चार वर्षों में अलीगढ़ नगर निगम द्वारा शहर में किए गए कार्यों से नागरिकों को अवगत कराया गया।
इस अवसर पर अपर नगर आयुक्त अरुण कुमार गुप्त, जोनल सफाई अधिकारी महेंद्र सिंह, अधिशासी अभियंता मनोज प्रभात, कर अधीक्षक राजेश कुमार, स्टेनो कौशल शर्मा, अरबन प्लानर हिमांशु शर्मा, स्टेनो देश दीपक, मीडिया सहायक अहसान रब आदि मौजूद थे।