{"_id":"6138dde68ebc3eb6d97d07d7","slug":"yogi-adityanath-review-preparations-of-pm-modi-s-program-city-office-news-ali272650930","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़ः योगी ने पीएम के कार्यक्रम की तैयारियों का लिया जायजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़ः योगी ने पीएम के कार्यक्रम की तैयारियों का लिया जायजा
विज्ञापन
लोधा में प्रधानमंत्री के कार्यक्रम की तैयारियों का निरीक्षण करते मुख्यमंत्री।
- फोटो : CITY OFFICE
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को लोधा पहुंच कर राजा महेंद्र प्रताप सिंह विवि और डिफेंस इंडस्ट्रियल कॉरिडोर-अलीगढ़ नोड के शिलान्यास की तैयारियों का जायजा लिया। पीएम मोदी आगामी 14 सितंबर को अलीगढ़ मंडल की इन दोनों परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे। सीएम योगी दोपहर करीब 12.20 बजे लखनऊ से हेलीकाप्टर के जरिए सीधे लोधा पहुंचे। उनके साथ डिप्टी सीएम डा. दिनेश शर्मा, प्रमुख सचिव गृह अवनीश अवस्थी, प्रमुख सचिव सूचना संजय प्रसाद, अपर मुख्य सचिव उच्च शिक्षा मोनिका गर्ग भी यहां आए थे। मोनिका गर्ग को छोड़ कर दोनों आला अधिकारी हेलीकाप्टर से सीएम के साथ ही आए थे।
उतरते ही सीएम योगी का स्वागत जिले के प्रभारी मंत्री सुरेश राणा, जिलाध्यक्ष चौ. ऋषिपाल सिंह, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष चौ. सुधीर सिंह, जयदीप गौड़, शशि सिंह, शिव नारायण शर्मा और आरपी सिंह सहित अन्य भाजपा नेताओं ने किया। मौके पर मंडलायुक्त गौरव दयाल, जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे, डीआईजी दीपक कुमार, एसएसपी कलानिधि नैथानी सहित कई अन्य अधिकारी मौजूद थे। स्वागत के बाद सीएम ने पीएम के कार्यक्रम स्थल, मंच, पंडाल का निरीक्षण किया। इसके बाद वह पास में ही बने विशेष पंडाल में चल गए। जहां उन्होंने अधिकारियों संग बैठक कर पीएम मोदी के कार्यक्रम की तैयारियों की विस्तृत जानकारी की। उन्होंने विवि का मॉडल व नक्शा भी देखा।
बैठक में आवश्यक निर्देश देने के बाद सीएम योगी ने दोबारा से पूरा कार्यक्रम स्थल निकट से देखा। उन्होंने मौके पर ही भाजपा के सांसद, विधायकों व स्थानीय पदाधिकारियों के लिए दो अलग अलग मंच बनाने को कहा। पीएम का विशाल मंच इससे अलग होगा। उन्होंने कहा कि छत को छोड़ कर पंडाल को चारों ओर से खोल दिया जाए, ताकि लोगों को गर्मी और उमस से परेशानी न हो। बोले...लोगों के आने जाने का रास्ता सुगम रखा जाय। जहां जरूरत हो वहां बालू से जमीन समतल कराई जाए। कुर्सिंयों के साथ पंखों का इंतजाम भी किया जाए। आम जनता को आने जाने के लिए सुविधाजनक पार्किंग दी जाए। पुलिस जाम न लगने दे। कार्यक्रम के दौरान अलीगढ़ पलवल हाईवे का यातायात इस तरह से व्यवस्थित हो कि जाम न लगे।
विज्ञापन
सीएम योगी आदित्यनाथ ने अपर मुख्य सचिव उच्च शिक्षा मोनिका गर्ग से विवि के निर्माण कार्य, उसके कोर्स और सत्र शुरू होने के बारे में जानकारी की। उन्होंने जोर दिया कि रोजगारपक कोर्स ज्यादा कराए जाएं। जिससे यहां के छात्रों को रोजगार मिल सके। राजा महेंद्र प्रताप सिंह विवि जिस जमीन पर बनाया जाएगा। वहां पर ये पहला भव्य आयोजन है, जिसमें खुद पीएम मोदी, सीएम योगी सहित कई दिग्गज नेता मौजूद रहेंगे। सीएम योगी ने लगभग एक घंटे बाद यहां से 38वीं वाहिनी पीएसी के लिए उड़ान भरी, इससे पहले उन्होंने पास में ही बस रहे डिफेंस इंडस्ट्रियल कॉरिडोर अलीगढ़ नोड का हवाई निरीक्षण किया।