{"_id":"5dbf2f538ebc3e0164409719","slug":"yogi-adityanath-aligarh-news-ali21784963","type":"story","status":"publish","title_hn":"योगी को धमकी का मामला डीजीपी तक पहुंचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
योगी को धमकी का मामला डीजीपी तक पहुंचा
विज्ञापन
सोशल मीडिया पर मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ को जान से मारने की धमकी देने का मामला डीजीपी तक पहुंच गया है। इस मामले में तहरीर देकर थाना बन्ना देवी में रिपोर्ट दर्ज कराने वाले न्यू अशोक नगर निवासी विनोद पांडेय ने बताया कि रविवार को डीजीपी कार्यालय से उनसे संबंधित वीडियो फुटेज मांगी गई जो उन्होंने उपलब्ध करा दी।
थाना देहली गेट के मोहल्ला न्यू अशोक नगर में रहने वाले विनोद पांडेय पुत्र तारा चंद्र पांडेय ने थाना बन्ना देवी पुलिस को तहरीर दी थी कि शनिवार को दोपहर 12 बजे अपनी फेसबुक आईडी देखी तो एक युवक ने वीडियो अपलोड करके प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ को जान से मारने की धमकी दी। साथ ही बेहद अभद्र भाषा का भी प्रयोग किया।
वीडियो में युवक अपना नाम हरीशंकर तिवारी और इटावा का रहने वाला बता रहा है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आईटी एक्ट, धमकी व गाली गलौज की धाराओं के अंतर्गत मुकदमा दर्ज कर लिया। इसके बाद रविवार को मामले की गूंज डीजीपी कार्यालय तक पहुंची। विनोद पांडेय ने बताया कि उन्होंने संबंधित साक्ष्य अधिकारियों को सौंप दिए हैं। इटावा पुलिस की ओर से भी उन पर फोन आया था और मामले की जानकारी की। उन्होंने कहा कि वह जांच में हर संभव सहयोग करेंगे।