फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Wrestlers Kavya, Geetanjali, Sonia became winners

नुमाइश ः पहलवान काव्या, गीतांजलि, सोनिया बनीं विजेता

Sat, 08 Jan 2022 01:27 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 08 Jan 2022 01:27 AM IST
विज्ञापन
Wrestlers Kavya, Geetanjali, Sonia became winners
कुश्ती लड़तीं लड़कियां। - फोटो : CITY OFFICE
राजकीय औद्योगिक एवं कृषि प्रदर्शनी के प्रदर्शनी स्पोर्ट्स के तहत कुश्ती प्रतियोगिता में महिला कुश्ती में काव्या, गीतांजलि, सोनिया विजेता बनीं। प्रदर्शनी क्रीड़ा स्थल पर पुरुष वर्ग में 50 किलो वर्ग भार में अजय, दीपक, 57 किलो वर्ग भार में सचिन, कन्हा, 65 किलो वर्ग भार में राहुल, मुस्तकीम, 75 किलो वर्ग भार में सूरज, आकाश, 80 किलो वर्ग भार में रितिक व लकी, 80 किलो के ऊपर के वर्ग भार में हर्ष कुमार, हनुमान क्रमश: विजेता व उपविजेता बने। महिला वर्ग में 40 किलो वर्ग भार में काव्या, वंदना, 50 किलो वर्ग भार में गीतांजलि, काजल, 60 किलो वर्ग भार में सोनिया व सृष्टि क्रमश: विजेता व उप विजेता रहीं।
विज्ञापन

कुश्ती का शुभारंभ महिला पहलवान सोनिया व गीतांजलि से हाथ मिलवाकर यूपी ओलंपिक के सह संयुक्त सचिव मजहर उल कमर ने किया। प्रतियोगिता में मथुरा, आगरा, हरियाणा, दिल्ली, बनारस, गाजियाबाद, मुजफ्फरनगर से 170 से अधिक पहलवानों ने प्रतिभाग किया। खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया गया। निर्णायक मंडल में हरेंद्र उपाध्याय, एएमयू कुश्ती प्रशिक्षक राकेश चौधरी, तकनीकी टेबल को हरकेश चौधरी, संदीप, बिलाल पहलवान रहे। इस अवसर पर मंडलीय ओलंपिक एसोसिएशन के अध्यक्ष सुमित सराफ , सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी कौशल कुमार, नायब तहसीलदार राजवीर सिंह, अर्जुन अवार्डी स्व. मुख्त्यार सिंह के बेटे स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया के प्रशिक्षक पहलवान ब्रजमोहन सिंह, जिला कुश्ती एसोसिएशन के सचिव व संयोजक भगत सिंह बाबा, डॉ. प्रशांत शर्मा, मोहम्मद नासिर, मोहम्मद अली आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

बैडमिंटन : अंडर-11 में ध्रुव व रिदिमा बनीं विजेता
स्पोर्ट्स स्टेडियम में प्रदर्शनी स्पोर्ट्स के तहत बैडमिंटन प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दम दिखाया। अंडर-11 में ध्रुव पंडित विजेता, प्रणव बंसल उप विजेता, अंडर-13 में अतीक अहमद विजेता, सागर मोटवानी उप विजेता, अंडर-15 में अतीक अहमद विजेता, झलकेश चौधरी उप विजेता, पुरुष वर्ग में विशाल शर्मा विजेता, प्रदीप चौधरी उप विजेता, युगल में पारुष-प्रदीप विजेता, अभिषेक-भूपिंदर उप विजेता, वेटरन युगल में अतिन गुप्ता-मोहित शर्मा विजेता, मोहित अग्रवाल-अजय सक्सेना उप विजेता रहे। बालिका वर्ग में अंडर-11 में रिदिमा सिंह विजेता, रिद्धिमा सिंह उप विजेता, अंडर-13 में रितिका शर्मा विजेता, छवि गर्ग उप विजेता, अंडर-15 में रितिका शर्मा विजेता, तान्या गर्ग उप विजेता, महिला ओपन वर्ग में नंदिनी यादव विजेता, नित्या सादानी उप विजेता, युगल लवली-नंदिनी विजेता, चारु-शोभा उप विजेता रहीं। निर्णायक आयोजन सचिव विकास चौहान आदि मौजूद रहे। विजयी खिलाड़ियों को एसपी ग्रामीण शुभम पटेल, विशिष्ट अतिथि एडीएम सिटी राकेश पटेल, सिटी मजिस्ट्रेट प्रदीप वर्मा, सहायक निर्वाचन अधिकारी कौशल कुमार, क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी रानी प्रकाश, उप क्रीड़ा अधिकारी विजय सिंह, जिला बैडमिंटन संघ के सचिव कृष्ण वार्ष्णेय, पंकज अग्रवाल आदि ने पुरस्कृत किया। संचालन विकास चौहान ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed