फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Work interrupted in Income Tax Department due to strike

अलीगढ़ : हड़ताल से आयकर विभाग में कार्य बाधित

Mon, 28 Mar 2022 11:55 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 28 Mar 2022 11:55 PM IST
विज्ञापन
Work interrupted in Income Tax Department due to strike
आयकर भवन में धरना प्रदर्शन करते इनकम टैक्स एम्प्लाइज फेडरेशन अलीगढ़ रीजन के पदाधिकारी। - फोटो : CITY OFFICE
मैरिस रोड स्थित आयकर विभाग के कार्यालय में दो दिवसीय हड़ताल शुरू हो गई है। कर्मचारियों ने कार्य बहिष्कार कर नारेबाजी की। हड़ताल के कारण विभाग में महत्वपूर्ण कार्य बाधित रहे। आयकर कर्मचारी महासंघ के आह्वान पर सदस्य हड़ताल पर रहे। कर्मचारी स्वागत कक्ष में जमा हुए और जमकर नारेबाजी की।
विज्ञापन

महासंघ के क्षेत्रीय अध्यक्ष सौरभ सागर ने कहा कि केंद्र सरकार को कैडर पुनर्गठन करना चाहिए। खाली पड़े पदों पर भर्ती, पदोन्नति और आयकर निरीक्षकों को लैपटॉप वितरित करने चाहिए। सचिव रंजीत शर्मा ने कहा कि सरकार को तत्काल पुरानी पेंशन व्यवस्था को लागू करना चाहिए। धरना-प्रदर्शन में आयकर राजपत्रित अधिकारी संघ के पदाधिकारी एवं सदस्य शामिल हुए और नैतिक समर्थन दिया। सचिव अंजनेश कुमार ने कहा कि मांगें पूरी होनी चाहिए। बैंक ऑफिसर्स एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष राकेश सक्सेना, एएमयू कर्मचारी संघ के इदरीश खान, अजय कुमार, संजय कुमार, अमन सिंह, मणिकांत निराला, हरीशलाल, उत्तम कश्यप, शिवम सक्सेना, चंदन राय, प्रभात कुमार, स्मिता सिंह, अंजू अग्रवाल आदि शामिल मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed