{"_id":"5ff4cce08ebc3e34672c386d","slug":"women-protection-city-office-news-ali252952290","type":"story","status":"publish","title_hn":"थाना न अदालत, फैसला ऑन द स्पॉट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
थाना न अदालत, फैसला ऑन द स्पॉट
विज्ञापन
वुमन प्रोटेक्शन सेल में कॉउंसलिंग करती टीम
- फोटो : CITY OFFICE
घरेलू हिंसा की शिकार महिलाओं को इंसाफ दिलाने के लिए डीएम चंद्रभूषण सिंह द्वारा स्थापित कराई गई वुमन प्रोटेक्शन सेल को आज एक साल का हो गया। इस एक वर्ष में सेल की टीम ने अनूठी मिसाल पेश करते हुए तीन सौ मामलों को थाना, अदालत भेजे बिना ही ऑन द स्पॉट काउंसलिंग करके निपाट दिया। सिर्फ छह मामलों में ही समझौता न होने की स्थिति में मुकदमा हुआ है। सेल के पास एक साल में कुल 317 मामले आए हैं, इनमें से 304 का निस्तारण हो चुका है।
वुमन प्रोटेक्शन सेल की इंचार्ज स्मृति गौतम ने बताया कि डीएम द्वारा इस सेल की स्थापना ही इसी उद्देश्य से की थी कि किसी भी हाल में दो परिवारों के बीच के झगड़े को मिटाना है। घरेलू हिंसा के जो मामले थाने, चौकी, अदालत की चौखट पर जाकर सालों-साल चलते रहते हैं, उनमें पति-पत्नी या परिवार के अन्य संबंधित सदस्यों की काउंसलिंग करके दोनों को रिश्तों का महत्व बताते हुए निपटाया जाए। इसमें एक वर्ष के कार्यकाल में टीम सफल रही है। टीम के पास एक साल में कुल 317 मामले आए, इनमें से 304 का निस्तारण हो चुका है। 13 केस लंबित हैं। छह केस में सिर्फ एफआईआर करानी पड़ी है, जिसमें से तीन थाना देहली गेट, एक गंगीरी और दो बन्नादेवी थाने में दर्ज हुई हैं।
कोरोना काल में फोन से मिटाया रिश्तों पर जमा मैल
लॉकडाउन के दौरान पति-पत्नी व परिवार के अन्य सदस्यों के साथ महिलाओं के वाद-विवाद के काफी मामले सामने आए थे। थाने, चौकी जाने के रास्ते में लॉकडाउन का पहरा था। ऐसे में 15 महिलाओं ने सेल के हेल्पलाइन नंबर पर फोन कर मदद मांगी। इन सभी 15 मामलों को टीम ने फोन पर ही काउंसलिंग करके निपाट दिया।
विज्ञापन
मदद की हो जरूरत तो इन नंबरों पर फोन घुमाएं
9149230086, 6397567702, 7817090649