{"_id":"63a4c07324889f2df721c307","slug":"woman-raped-on-the-pretext-of-ultrasound-doctor-in-custody-city-office-news-ali3075260150","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: अल्ट्रासाउंड कराने की आड़ में महिला से दुष्कर्म, डॉक्टर हिरासत में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: अल्ट्रासाउंड कराने की आड़ में महिला से दुष्कर्म, डॉक्टर हिरासत में
Fri, 23 Dec 2022 08:30 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 23 Dec 2022 08:30 AM IST
सार
अलीगढ़ के क्वार्सी थाना अंतर्गत अचल ताल स्थित देवत्रय चैरिटेबल अस्पताल के होम्योपैथी डॉक्टर पर एक महिला मरीज ने दुष्कर्म का आरोप लगाया। आरोप में डॉक्टर को हिरासत में ले लिया गया है और मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Social Media
विस्तार
अलीगढ़ के क्वार्सी थाना अंतर्गत रामलीला मैदान में संचालित देवत्रय चैरिटेबल अस्पताल के एक डॉक्टर पर महिला से दुष्कर्म का आरोप लगा है। मामले में शिकायत के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी डॉक्टर को हिरासत में ले लिया है। बाकी तथ्यों की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
दादों क्षेत्र की एक महिला का आरोप है कि अस्पताल के होम्योपैथिक डाक्टर सुरेंद्र सिंह चौहान से उसका सात माह से इलाज चल रहा है। बृहस्पतिवार को यहां आई और डॉक्टर उसे अल्ट्रासाउंड कराने क्वार्सी इलाके में एक जगह ले गए। वहां एक परिचित के घर में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। इस दौरान उसे एक गोली अल्ट्रासाउंड से पहले खाने के लिए जरूरी बताकर दी, जिससे वह बेहोश हो गई।
विज्ञापन
जब उसे होश आया, तो डॉक्टर धमकी देने लगा कि अगर किसी को कुछ बताया तो तेरी लाश का भी पता नहीं चलेगा। बाद में महिला परिजनों संग क्वार्सी थाने पहुंची। इंस्पेक्टर क्वार्सी पंकज मिश्रा ने बताया कि आरोपी डॉक्टर को हिरासत में लेकर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। बाकी तथ्यों की जांच की जा रही है।
विज्ञापन