फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Woman molested, threatened to throw acid on protest

Aligarh: महिला से छेड़खानी, विरोध पर तेजाब फेंकने की धमकी, मुकदमा दर्ज, आरोपी गिरफ्तार, भेजा जेल

Tue, 01 Oct 2024 03:11 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Tue, 01 Oct 2024 03:11 PM IST
सार

महिला अपने बेटे के साथ जयगंज में कपड़ा खरीदने गई थी। वहां आरोपी अपने साथी के साथ पहुंच गया और जातिसूचक शब्द कहते हुए गाली-गलौज करने लगा। उसने छेड़खानी की। विरोध करने पर चेहरे पर तेजाब डालने की धमकी दी।

विज्ञापन
Woman molested, threatened to throw acid on protest
पुलिस ने दर्ज की रिपोर्ट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अलीगढ़ में थाना सासनी गेट क्षेत्र के एक इलाके में एक महिला से युवक ने छेड़खानी कर दी। विरोध करने पर आरोपी ने तेजाब डालने की धमकी दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को जेल भेजा है।

विज्ञापन


मडराक थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने तहरीर देकर कहा है कि 29 सितंबर दोपहर तीन बजे वह अपने बेटे के साथ जयगंज में कपड़ा खरीदने गई थी। वहां राशिद अपने साथी के साथ पहुंच गया और जातिसूचक शब्द कहते हुए गाली-गलौज करने लगा। उसने छेड़खानी की। विरोध करने पर चेहरे पर तेजाब डालने की धमकी दी गई।
विज्ञापन


महिला ने बताया कि बेटा डर के चलते रोने लगा और मां को छोड़ने की गुहार लगाने लगा। फिर भी आरोपी युवक जबरन महिला को खींचकर ले जाने लगा। महिला के पास मोबाइल से बनाई गई वीडियो की रिकार्डिंग भी है, जिसमें आरोपी युवक उसे तेजाब फेंकने व परिवार को जान से मारने की धमकी दे रहा है। पूर्व मेयर शकुंतला भारती ने थाने पहुंचकर कार्रवाई की मांग की। सासनी गेट के प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर आरोपी राशिद को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed