{"_id":"6b035b2caff5960f5a0d7aa6","slug":"bus-windows-and-wipers-are-being-repaired-before-the-fog-aligarh-news-c-2-gur1004-1116578-2026-11-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: कोहरे से पहले बसों के शीशे और वाइपर हो रहे दुरुस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: कोहरे से पहले बसों के शीशे और वाइपर हो रहे दुरुस्त
Mon, 23 Nov 2026 02:44 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
Updated Mon, 23 Nov 2026 02:44 AM IST
विज्ञापन
कोहरे के तगड़े असर से पहले परिवहन निगम ने बसों के शीशे और वाइपर आदि को दुरुस्त कराने का काम शुरू करा दिया है। निगम की कार्यशाला में टूटे शीशे बदले जा रहे हैं। खराब खिड़कियों और दरवाजों को भी सही किया जा रहा है, ताकि ठंडी हवा के झोंके अंदर न आ सकें।
रोडवेज के क्षेत्रीय प्रबंधक सत्येंद्र वर्मा ने बताया कि कोहरे के दौरान दृश्यता कम होने पर चालकों को सड़क देखने में परेशानी न हो, इसके लिए लाइट और वाइपर दुरुस्त किए जा रहे हैं। खराब वाइपर बदलवाए जा रहे हैं। खिड़की-दरवाजों की मरम्मत कराई जा रही है। बसों में ऑल वेदर लाइट लगाई जा रही हैं। कोहरा पड़ने पर सुरक्षित संचालन लायक बसों को तैयार कराया जा रहा है।