{"_id":"651c68644f5b079be008eeca","slug":"woman-falls-from-roof-under-suspicious-circumstances-dies-2023-10-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh: संदिग्ध हालात में छत से गिरी महिला, मौत, दहेज हत्या का मामला दर्ज, जांच शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh: संदिग्ध हालात में छत से गिरी महिला, मौत, दहेज हत्या का मामला दर्ज, जांच शुरू
Wed, 04 Oct 2023 12:46 AM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Wed, 04 Oct 2023 12:46 AM IST
सार
महिला मूलरूप से अलीगढ़ की रहने वाली थी। पांच वर्ष पहले कुमकुम की शादी अलीगढ़ निवासी राहुल से हुई थी। दोनों परिवार के साथ सोसाइटी में रहते हैं। महिला के पिता ने घटना को हादसा मानने से इन्कार कर दिया।
विज्ञापन
एफआईआर।
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
दादरी की शिवा फिल्म सिटी सोसाइटी में सोमवार को संदिग्ध हालात में छत से गिरने से महिला कुमकुम (25) की मौत हो गई है। मायके वालों ने पति पर हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस से शिकायत की है। पुलिस ने पति और परिवार के अन्य लोगों पर दहेज हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।
विज्ञापन
पुलिस ने बताया कि महिला मूलरूप से अलीगढ़ की रहने वाली थी। पांच वर्ष पहले कुमकुम की शादी अलीगढ़ निवासी राहुल से हुई थी। दोनों परिवार के साथ सोसाइटी में रहते हैं। महिला के पिता ने घटना को हादसा मानने से इन्कार कर दिया।
विज्ञापन
वहीं बादलपुर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक ब्रह्मपाल सिंह ने बताया कि महिला के पिता की शिकायत पर पति समेत ससुराल पक्ष के अन्य लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। सोसाइटी में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज भी देखी जा रही हैं।
विज्ञापन