फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Woman dies in suspicious condition.

बीमार महिला की संदिग्ध हालत में मौत

Fri, 15 May 2020 01:30 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 15 May 2020 01:30 AM IST
विज्ञापन
Woman dies in suspicious condition.
खैर की एक सराय निवासी 45 वर्षीय महिला की बीमारी से जेएन मेडिकल अलीगढ़ में संदिग्ध मौत हो गई। मेडिकल प्रशासन ने कोरोना की सैंपलिंग को लेकर शव मेडिकल में ही रोक लिया है। शुक्रवार को रिपोर्ट आने के बाद ही शव परिवार वालों को मिल सकेगा। घटना से खैर में चर्चा का बाजार गरम हैं।
विज्ञापन

बता दें कि खैर में एक सराय में रहने वाली महिला कई वर्षों से बीमार बताई गई है। उसके अलग अलग समय में पूर्व में दो तीन एक्सीडेंट भी हो चुके हैं जिससे वह शारीरिक रूप से पूरी तरह ठीक नहीं थी। उसका बुलंदशहर में इलाज चल रहा था। बुधवार को अचानक तबियत खराब होने पर उसे परिवार वाले बुलंदशहर ले गए थे। वहां शुरू में कुछ आराम हुुआ, लेकिन रात में महिला की हालत बिगड़ गई।
विज्ञापन

महिला की एक बहन बेटे के साथ खुर्जा से उसे देखने पहुंची थी। हालत बिगड़ने पर वह अपनी गाड़ी से ही महिला को अलीगढ़ मेडिकल ले गई। वहां बृहस्पतिवार की सुबह महिला की मौत हो गई। नियमानुसार मैडीकल प्रशासन ने शव सुपुदर्गी में देने से पहले कोरोना की जांच के लिये उसका सैंपल लिया है। जांच रिपोर्ट ना आने के चलते शव को मेडिकल स्थित शवगृह में ही रोका गया है। मामले में चिकित्साधीक्षक डा. राहुल शर्मा का कहना है कि उन्हें मामले की जानकारी नहीं है। इस संबंध में वे मेडिकल प्रशासन व सीएमओ कार्यालय से जानकारी करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed