फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Woman dies due to falling beam, three children severe

छत की बीम गिरने से महिला की मौत, तीन बच्चे गंभीर

Mon, 12 Nov 2018 01:23 AM IST
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़। Updated Mon, 12 Nov 2018 01:23 AM IST
विज्ञापन
Woman dies due to falling beam, three children severe
प्रेमवती देवी का फाइल फोटो। - फोटो : Amar Ujala
थाना दादों के गांव नगला ककरूआ में शनिवार की रात एक चारपाई पर सो रही महिला और उसके नाती-नातिन व धेवती के ऊपर छत की बीम टूटकर गिर गई। बीम गिरने और दबे बच्चों की चीख सुनकर परिजनों के साथ ही पड़ोसियों की भी नींद खुल गई और वह भागकर मौके पर पहुंचे। मलबे को हटाकर चारों को बाहर निकाला गया। हालांकि दादी की मौत हो चुकी थी। घायल बच्चों को आननफानन में जेएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। तीनों की हालत गंभीर बताई जा रही है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार नगला ककरूआ निवासी प्रेमवती देवी (55) पत्नी किताब सिंह शनिवार की रात घर के बरामदे में अपने नाती शिवम, नातिन प्रीती और धेवती हसना पुत्री खूब सिंह निवासी दीनापुर थाना पाली मुकीमपुर के साथ एक ही चारपाई पर सो रही थीं। रात करीब दस बजे अचानक बरामदे की बीम टूटकर इन सभी के ऊपर गिर पड़ी।
विज्ञापन


मलबे में दबे सभी लोगों की चीखें सुनकर परिजन एवं ग्रामीण तुरंत मौके पर पहुंचे। बीम में सभी को दबा देख परिजनों के होश उड़ गए। पड़ोसियों ने तत्काल मलबा हटाकर चारों को बाहर निकाला। प्रेमवती की तब तक मौत हो चुकी थी। तीनों बच्चों का जेएन मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है। तीनों की हालत गंभीर बताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रेमवती देवी के शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। ग्रामीणों के अनुसार किताब सिंह ने अपनी जमीन बेचकर छह माह पहले ही मकान बनवाया था। प्रेमवती देवी चार बेटों और एक बेटी को रोता बिलखता छोड़ गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed