{"_id":"65c159ae9be7e49f1a0f61fe","slug":"woman-dies-due-to-canter-collision-husband-injured-aligarh-news-c-2-1-ali1010-319325-2024-02-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: कैंटर की टक्कर से महिला की मौत, पति घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: कैंटर की टक्कर से महिला की मौत, पति घायल
Tue, 06 Feb 2024 03:27 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Updated Tue, 06 Feb 2024 03:27 AM IST
सार
गांव गौमत निवासी नीरज देवी अपने पति रविंद्र कुमार और देवर ललित कुमार के साथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से दवा लेकर बाइक पर गांव लौट रही थीं। नगर पालिका के सामने पीछे से आए कैंटर ने बाइक में टक्कर मार दी। सीएचसी में उपचार के दौरान नीरज देवी की मौत हो गई।
विज्ञापन
सड़क दुर्घटना
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
5 फरवरी की दोपहर कस्बे में नगर पालिका के सामने कैंटर ने बाइक सवार दंपती को टक्कर मार दी। हादसे में महिला की मौत हो गई, जबकि पति घायल हो गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
गांव गौमत निवासी नीरज देवी अपने पति रविंद्र कुमार और देवर ललित कुमार के साथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से दवा लेकर बाइक पर गांव लौट रही थीं। बाइक ललित कुमार चला रहे थे। नगर पालिका के सामने पीछे से आए कैंटर ने बाइक में टक्कर मार दी।
विज्ञापन
इससे बाइक पर पीछे बैठीं नीरज देवी गंभीर रूप से घायल हो गईं। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने कैंटर को कब्जे में लेते हुए घायल महिला को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा। सीएचसी में उपचार के दौरान नीरज देवी की मौत हो गई। उनकी मौत से परिवार वालों का रोकर बुरा हाल था। पुलिस के अनुसार तहरीर के अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन