{"_id":"68b55c9845b81c8cb8014a08","slug":"woman-died-due-to-delivery-in-the-hospital-2025-09-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: प्रसव को आई गर्भवती, बच्चे को दिया जन्म, महिला की हुई मौत, परिजनों ने अस्पताल में काटा हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: प्रसव को आई गर्भवती, बच्चे को दिया जन्म, महिला की हुई मौत, परिजनों ने अस्पताल में काटा हंगामा
Mon, 01 Sep 2025 02:13 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Mon, 01 Sep 2025 02:13 PM IST
सार
गुस्साए परिजनों का आरोप था कि अस्पताल स्टाफ ने उन्हें सपना से मिलने नहीं दिया। डॉक्टरों व स्टाफ की लापरवाही के चलते सपना की मौत हो गई।
विज्ञापन
सपना यादव
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अलीगढ़ में थाना बन्नादेवी क्षेत्र के निजी अस्पताल में डिलीवरी के बाद महिला की मौत हो गई। इससे गुस्साए महिला के परिजनों ने अस्पताल में हंगामा काटा। अस्पताल स्टाफ पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है। हालांकि, बच्चे को बचा लिया गया। पुलिस ने दोनों पक्षों में समझौता करा दिया है।
विज्ञापन
एटा के निधौलीकलां क्षेत्र के गांव रूपसपुर निवासी सपना यादव (24) पत्नी बिजेंद्र सिंह को प्रसव पीड़ा होने पर 31 अगस्त को सारसौल स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। दोपहर में सपना ने ऑपरेशन से बेटे को जन्म दिया। परिजनों के अनुसार शाम को सपना को ऑपरेशन थियेटर से बाहर लाया गया। इस बीच अधिक ब्लीडिंग होने पर उसे फिर से ऑपरेशन थियेटर में ले गए। आरोप कि सपना का दो बार ऑपरेशन किया गया। इसके बाद उसे आईसीयू में शिफ्ट कर दिया।
विज्ञापन
1 सितंबर तड़के सपना की मौत हो गई। इसके बाद गुस्साए परिजनों ने अस्पताल में हंगामा करना शुरू कर दिया। परिजनों का आरोप था कि अस्पताल स्टाफ ने उन्हें सपना से मिलने नहीं दिया। डॉक्टरों व स्टाफ की लापरवाही के चलते सपना की मौत हो गई। सीओ बन्नादेवी कमलेश कुमार ने बताया कि दोनों पक्षों में लिखित में समझौता हो गया है। परिजन सपना के शव को पोस्टमार्टम कराए बिना ही घर ले गए। बच्चे को अभी अस्पताल में ही उपचार के लिए रखा गया है।
विज्ञापन