फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   woman dead after two groups Controversy in Hathras

हाथरस में दो पक्षों में मारपीट के बाद पथराव, महिला की मौत और 8 घायल, इलाके में तनाव

Sat, 24 Nov 2018 05:12 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस Updated Sat, 24 Nov 2018 05:12 AM IST
विज्ञापन
woman dead after two groups Controversy in Hathras
प्रतीकात्मक तस्वीर
हाथरस में थाना हाथरस गेट क्षेत्र के गांव नगला चौबे में नाली के विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। इस दौरान शुक्रवार की सुबह गांव में जमकर मारपीट व पथराव हुआ। इससे वहां अफरा-तफरी मच गई। इसमें दोनों पक्षों के नौ लोग घायल हो गए। 
विज्ञापन


उपचार के दौरान एक महिला की मौत हो गई। देर शाम उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। पुलिस ने दबिश देकर दूसरे पक्ष के कई लोगों को हिरासत में ले लिया। मृतका के बेटे ने दूसरे पक्ष के लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।    
विज्ञापन

    
थाना हाथरस गेट क्षेत्र के गांव नगला चौबे में एक पक्ष ने जब अपने घर के आगे भरे पानी को निकालने के लिए नाली बनाना शुरू किया तो दूसरे पक्ष नेइसका विरोध शुरू कर दिया। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में मारपीट शुरू हो गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान एक पक्ष ने ईट-पत्थर बरसाना शुरू कर दिया। इससे वहां अफरा-तफरी और भगदड़ मच गई। लोग इधर-उधर भागने लगे। मारपीट व पथराव में एक पक्ष की गायत्री पत्नी कांति प्रसाद के अलावा नीतू पत्नी हरपाल सिंह, राजकुमार पुत्र कांतिप्रसाद, मंजू पत्नी प्रेमचंद, रिषभ पुत्र कांतिप्रसाद व काजल घायल हो गए।

 दूसरे पक्ष के माला पत्नी मेघ सिंह, सोनिया पत्नी श्यामवीर सिंह, कुंवरपाल सिंह पुत्र मेघ सिंह के भी चोटें आई हैं। इन सभी को उपचार के लिए बागला जिला अस्पताल लाया गया। 

गायत्री (55) के सिर में पत्थर लगने से गंभीर चोट आई थी तो उसे जिला अस्पताल ले अलीगढ़ रेफर कर दिया गया। घटना के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और मामले की जानकारी दी। 

बताते हैं कि घायल गायत्री को जब उनके परिजन उपचार के लिए अलीगढ़ ले गए तो वहां उनकी मौत हो गई। परिजन उनके शव को फिर जिला अस्पताल ले आए। इधर, जैसे ही पुलिस को मौत की सूचना मिली वह सक्रिय हो गई। 

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम गृह भिजवाया। दबिश देकर कई लोगों को हिरासत में ले लिया। देर रात इस घटना की रिपोर्ट मृतका के बेटे राजकुमार ने मेघसिंह व उसके बेटों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। हाथरस गेट कोतवाली निरीक्षक का कहना है कि हत्यारोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है। मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed