फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Woman commits suicide by hanging in Mahavir Nagar Aligarh

Aligarh News: महिला ने फंदा लगाकर की आत्महत्या, दहेज हत्या का आरोप, पति को हिरासत में लेकर पूछताछ जारी

Fri, 12 Jun 2026 10:36 AM IST
Chaman Kumar Sharma अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: Chaman Kumar Sharma Updated Fri, 12 Jun 2026 10:36 AM IST
सार

घटना के बाद मृतका के मायके पक्ष के लोग भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने आरोप लगाया कि उनकी बेटी को दहेज के लिए लगातार प्रताड़ित किया जा रहा था और इसी वजह से उसकी जान ली गई है।

विज्ञापन
Woman commits suicide by hanging in Mahavir Nagar Aligarh
महिला ने की खुदकुशी। - फोटो : प्रतीकात्मक

विस्तार

अलीगढ़ में थाना गांधीपार्क क्षेत्र के महावीर नगर इलाके में एक महिला ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची पीआरवी और स्थानीय पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। वहीं, मृतका के मायके वालों ने पति और ससुराल पक्ष पर दहेज के लिए हत्या करने का गंभीर आरोप लगाया है।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, बीती 11 जून को थाना गांधीपार्क क्षेत्र के महावीर नगर से पीआरवी के माध्यम से सूचना मिली थी कि एक महिला ने घर के अंदर फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया है। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और घटनास्थल का मुआयना किया। पुलिस ने मृतका के शव को फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।
विज्ञापन


घटना के बाद मृतका के मायके पक्ष के लोग भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने आरोप लगाया कि उनकी बेटी को दहेज के लिए लगातार प्रताड़ित किया जा रहा था और इसी वजह से उसकी जान ली गई है। मायके पक्ष से मिली तहरीर के आधार पर गांधीपार्क थाने में सुसंगत धाराओं के तहत केस पंजीकृत कर लिया गया है। त्वरित कार्यवाही करते हुए पुलिस ने मृतका के पति को हिरासत में ले लिया है और उससे गहन पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

महावीर नगर में महिला द्वारा सुसाइड किए जाने की सूचना मिली थी। मृतका के मायके वालों ने दहेज के लिए हत्या किए जाने का आरोप लगाया है। तहरीर के आधार पर अभियोग पंजीकृत कर लिया गया है और मृतका के पति को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।-धनंजय सिंह, क्षेत्राधिकारी नगर द्वितीय 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed