फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Wife on husband's door

पति की चौखट पर दूंगी जान

Sat, 15 Apr 2017 02:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूूराे
अमर उजाला ब्यूूराे Updated Sat, 15 Apr 2017 02:01 AM IST
विज्ञापन
Wife on husband's door
प्रेस से वार्ता करती रेहाना और साथ में उसके पिता। - फोटो : Amar Ujala
पति के घर से निकाली गई पीड़िता बुलंदशहर निवासी रेहाना ने शुक्रवार को विश्व हिंदू परिषद के पदाधिकारियों के साथ एक प्रेस कांफ्रेंस की जिसमें अपने प्रकरण में तस्वीर साफ की। रेहना ने कहा कि न तो वह अपना धर्म परिवर्तन कर रही है और न वह कहीं और जा रही है। वह सिर्फ अपनी ससुराल में जाना चाहती है।
विज्ञापन


जहां तक तलाक का सवाल है तो उसके पति ने उसके सामने तो कुछ नहीं कहा है लेकिन अन्य माध्यमों से ऐसा पता चला है। उसे उसकी ससुराल में घुसने नहीं दिया जा रहा है। उसने कहा कि अगर उसे उसकी ससुराल में जगह नहीं मिली तो वह पति के घर के सामने ही आत्मदाह कर लेगी।
विज्ञापन


रेहाना ने बताया कि मुसलिम समुदाय के हर जानकार का दरवाजा उसने खटखटाया लेकिन कहीं से कोई मदद नहीं मिली। बाद में विश्व हिंदू परिषद, दुर्गा वाहिनी आदि संगठनों से उसे मदद मिली। इसीलिए वह उनकी सहायता से अपनी ससुराल जाना चाहती है। रेहाना पिछले डेढ़ साल में मायके में रह रही है। सन 2012 में उसकी शादी हुई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उसके पास एक बच्ची भी है। रेहाना के पिता सगीर और मां जैतून का कहना है कि उनकी बेटी को तीन तलाक दे दिया गया है। विहिप की विभाग अध्यक्ष योगेश वार्ष्णेय ने बताया कि जब कोई इस पीड़िता का साथ देने आगे नहीं आया तो वह इस प्रकरण में रेहाना की मदद करने की कोशिश कर रहे हैं। इस मौके पर छात्र नेता सौरभ चौधरी, विहिप के राकेश कुमार, एके मिश्रा, सिद्धार्थ मोहन आदि मौजूद थे। 

 अखिल भारत हिंदू महासभा के बबलू शर्मा ने बताया कि तीन तलाक पीड़ित धौर्रा निवासी फायजा को उसके पति और उसके दोस्तों ने जान से मारने की धमकी दी है। इस संबंध में पुलिस को तहरीर दी गई है।


थाना क्वार्सी में दी गई तहरीर में कहा है कि धमकाते हुए कहा है कि उसके साथ जो लोग जुड़े हैं उनको भी देख लिया जाएगा। संगठन की पूजा शकुन पांडे ने कहा है कि धमकी मिलने के बाद भी वह अपनी सुरक्षा में स्वयं सक्षम हैं। ऐसे असमाजिक तत्वों से डरती नहीं हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed