फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   wife left her husband just one month after marriage in Hathras questions about his skin color and relations

UP: 'मैं संतुष्ट नहीं, वो कुछ न कर पाता है', शादी के एक माह बाद नाखुश पत्नी ने खोला पति का हैरान करने वाला राज

Mon, 02 Feb 2026 02:55 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: शाहरुख खान Updated Mon, 02 Feb 2026 02:55 PM IST
सार

हाथरस में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां एक नवविवाहिता ने शादी के महज एक महीने बाद ही अपने पति से रिश्ता तोड़ने का फैसला कर लिया। महिला का कहना है कि वह अपने पति से संतुष्ट नहीं है और उसके व्यवहार के साथ-साथ कुछ अन्य निजी कारणों से वह इस रिश्ते में नहीं रहना चाहती। 

विज्ञापन
wife left her husband just one month after marriage in Hathras questions about his skin color and relations
पीड़ित महिला - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, यहां एक युवती ने शादी के महज एक महीने के भीतर ही अपने पति को छोड़ने का फैसला कर लिया। युवती ने पति के सांवले रंग और शारीरिक संबंधों को लेकर असंतोष व्यक्त किया है, जिसके चलते दोनों के बीच विवाद गहरा गया है। मामला अब पुलिस चौकी तक पहुंच गया है।
विज्ञापन


यह मामला हाथरस के कैलाश नगर बस्ती का है, जहां आगरा निवासी एक युवती की शादी लगभग एक महीने पहले स्थानीय युवक के साथ हुई थी। युवक बेकरी का काम करता है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, शादी के कुछ ही दिनों बाद दोनों के बीच अनबन शुरू हो गई थी। पत्नी का आरोप है कि वह पति के रंग से खुश नहीं है। साथ ही शारीरिक संबंधों को लेकर भी असंतुष्ट है। इन कारणों से उसने पति के साथ रहने से इनकार कर दिया है।
विज्ञापन

पुलिस चौकी तक पहुंचा मामला
जब मामला बढ़ा, तो दोनों पक्ष स्थानीय पुलिस चौकी पहुंचे। यहां युवती ने अपनी व्यथा बताते हुए कहा कि वह आगरा की रहने वाली है और उसकी शादी हाथरस में हुई है। शादी को एक महीना हो चुका है, लेकिन वह अपने पति से कई कारणों से असंतुष्ट है और उसे छोड़ना चाहती है।

इन कारणों को लेकर वह काफी परेशान थी और अंततः उसने यह कड़ा कदम उठाने का निर्णय लिया। परिजनों के साथ पुलिस चौकी पहुंचकर उसने अपनी स्थिति बताई और कानूनी रूप से रिश्ता समाप्त करने की गुहार लगाई। यह घटना क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है, जहां एक माह के भीतर ही वैवाहिक संबंध टूटने का मामला सामने आया है।
विज्ञापन

हाथरस गेट कोतवाली में दोनों पक्षों को बुलाकर बातचीत कराई गई। काफी देर तक चली बातचीत के बाद पति-पत्नी के अलग-अलग रहने पर सहमति बन गई।
 

इस मामले की जानकारी देते हुए एसएचओ हाथरस गेट अरविंद राठी ने बताया कि महिला द्वारा अभी तक कोई लिखित शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है। पुलिस चौकी में मौखिक रूप से शिकायत मिलने के बाद मामले की छानबीन शुरू कर दी गई है। अधिकारियों का कहना है कि जांच के बाद ही आगे की कार्रवाई तय की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed