फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Wife killed by crushing her head with a brick

ईंट से सिर कुचलकर पत्नी की हत्या, कबाड़ व्यापारी फरार

Mon, 25 Jul 2022 01:12 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 25 Jul 2022 01:12 AM IST
विज्ञापन
Wife killed by crushing her head with a brick
जाफरीन का फाइल फोटो। - फोटो : CITY OFFICE
महानगर के बन्नादेवी थाना क्षेत्र के सारसौल मस्जिद वाली गली में शनिवार रात दंपती विवाद के बीच कबाड़ व्यापारी ने अपनी पत्नी का सिर ईंट से कुचलकर हत्या कर दी। इस के बाद वह फरार हो गया। तड़के घर में जगार होने पर परिजनों को घटना की खबर लगी तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। खबर पर आई पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिवार को सौंप दिया है। बेटे की ओर से पिता पर मुकदमा दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन

घटनाक्रम के अनुसार करीब कबाड़ व्यापारी शेर मोहम्मद (55 वर्ष) अपनी पत्नी जाफरी (52 वर्ष) के साथ मस्जिद वाली गली में रहते हैं। उनके तीन बेटे हैं, जिनमें से दो की शादी हो चुकी है। परिवार ने पुलिस को बताया कि पिछले कई दिन से शेर मोहम्मद का अपनी पत्नी से विवाद चल रहा था। वजह मात्र एक दूसरे की बात न मानने से जुड़ी थी। शनिवार देर रात भी दोनों में झगड़ा हुआ था। उस समय किसी तरह परिवार के सदस्यों ने विवाद शांत कराया। इसके बाद रात में फिर वे झगड़े और उसी बीच शेर मोहम्मद ने पत्नी की ईंट से सिर कुचलकर हत्या कर दी। इसके बाद खुद भाग गया। सुबह करीब छह बजे दूसरे नंबर के बेटे खालिद ने जागकर मां के कमरे में झांका तो दंग रह गया। उसका खून से लथपथ शव पलंग पर पड़ा था। पिता गायब था। उसने तत्काल अपनी ससुराल गए अपने बड़े भाई मो. अशरफ को सूचना दी और पुलिस भी बुला ली। पुलिस ने मौके पर जांच पड़ताल के बाद शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं अशरफ की तहरीर पर पिता के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। देर शाम पोस्टमार्टम के बाद शव परिवार को सौंप दिया। इंस्पेक्टर बन्नादेवी रामकुंवर के अनुसार पति-पत्नी के बीच आपसी विवाद में यह घटना हुई है। बेटों की ओर से आरोपी पर मुकदमा दर्ज कराया गया है। उसे तलाश किया जा रहा है।
विज्ञापन

सिर्फ बात न मानने के कारण कर दी हत्या
इस हत्या के मूल में बेहद मामूली सी वजह सामने आई है। पुलिस जांच में पता चला है कि परिवार संपन्न है। किसी तरह की आर्थिक परेशानी परिवार में नहीं है। शेर मोहम्मद का कबाड़ का काम था। मगर अब बच्चों के व्यापार करने पर उसने खुद व्यापार बंद कर रखा था। बड़ा बेटा सारसौल फल मंडी में आढ़त करता है, जबकि दो बेटे अभी पढ़ाई कर रहे हैं। महिला खुद दो भैंस पालती थी। कई किरायेदार भी उनके घर में हैं। दंपती के बीच महज एक दूसरे की बात न मानने की छोटी सी वजह से हत्या हुई है। बेटों ने बताया है कि पिता कोई भी बात जबरन मनवाना चाहते थे, जो मां को नागवार था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed