{"_id":"65930f52e1b1b38fb40c6635","slug":"when-i-returned-from-the-new-year-party-there-was-theft-in-the-house-aligarh-news-c-116-1-sali1010-933-2024-01-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: नव वर्ष की पार्टी कर लौटे, घर साफ कर गए चोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: नव वर्ष की पार्टी कर लौटे, घर साफ कर गए चोर
Tue, 02 Jan 2024 12:45 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Updated Tue, 02 Jan 2024 12:45 AM IST
सार
राधिका विहार कॉलोनी निवासी व्यापारी रूपेश अग्रवाल पुत्र राजनलाल अग्रवाल 31 दिसंबर की शाम परिवार के साथ कस्बे में मथुरा रोड पर मित्रों के यहां नववर्ष की पार्टी में शामिल होने गए थे। घर पर ताला लगा था। रात 12 बजे के बाद घर लौटे तो दरवाजा टूटा देख कर होश उड़ गए। घर के अंदर सामान बिखरा पड़ा था।
विज्ञापन
चोर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कस्बे के राधिका विहार काॅलोनी में 31 दिसंंबर की रात चोरों ने एक व्यापारी के बंद मकान का दरवाजा तोड़कर सामान चुरा लिया। व्यापारी अपने परिवार के साथ नव वर्ष की पार्टी में शामिल होने गए थे। मध्यरात्रि में लौटे तो घर पर सामान चोरी देखकर उनके होश उड़ गए।
विज्ञापन
राधिका विहार कॉलोनी निवासी व्यापारी रूपेश अग्रवाल पुत्र राजनलाल अग्रवाल 31 दिसंबर की शाम परिवार के साथ कस्बे में मथुरा रोड पर मित्रों के यहां नववर्ष की पार्टी में शामिल होने गए थे। घर पर ताला लगा था। रात 12 बजे के बाद घर लौटे तो दरवाजा टूटा देख कर होश उड़ गए। घर के अंदर सामान बिखरा पड़ा था।
विज्ञापन
रूपेश अग्रवाल ने बताया कि चोर उनके घर से करीब एक लाख रुपये, सोने व चांदी के जेवर, चांदी के लक्ष्मी-गणेश चोरी हो चुके थे। कोतवाल सुरेंद्र कुमार पांडेय ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस टीम घटना स्थल के आस-पास के सीसीटीवी खंगाल रही है। जल्द ही घटना का अनावरण किया जाएगा।
विज्ञापन