फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   What will happen to the father who did not belong to the father: Shivpal

जो पिता का नहीं हुआ, वह देश का क्या होगा: शिवपाल

Wed, 17 Apr 2019 01:32 AM IST
राजेश सिंह न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़। Published by: राजेश सिंह Updated Wed, 17 Apr 2019 01:32 AM IST
विज्ञापन
What will happen to the father who did not belong to the father: Shivpal
सभा को संबोधित करते प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल यादव। - फोटो : Amar Ujala
गांव आलमपुर चौराहे पर प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार दीपक चौधरी के समर्थन में मंगलवार को जनसभा को संबोधित करते हुए पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि जो भतीजा (अखिलेश) मेरा और अपने पिता का नहीं हुआ वह देश का क्या होगा? जिसने अपने पिता का अपमान किया वह देश का सम्मान क्या करेगा? बसपा सुप्रीमो पर तंज कसते हुए कहा कि मायावती जब हमारी पार्टी और भाजपा की नहीं हो सकीं तो वह अखिलेश की कैसे हो सकती हैं? 
विज्ञापन


 शिवपाल ने कहा कि इस गठबंधन में प्रसपा और कांग्रेस भी शामिल होती तो प्रदेश में भाजपा का नामोनिशान मिट जाता। भाजपा वाले कहते थे कि अच्छे दिन आएंगे लेकिन और बुरे दिन आ गए हैं। भाजपा सरकार में भ्रष्टाचार, गुंडागर्दी और माफियाराज बढ़ा है। जब तक किसान को फसल की लागत का दोगुना दाम नहीं मिलेगा, तब तक किसान की आय दोगुना कैसे होगी? एक क्विंटल गेहूं पैदा करने में 1800 रुपये की लागत आती है जबकि सरकारी समर्थन मूल्य 1500 रुपये है।
विज्ञापन


क्षेत्र से जुड़ाव को दोहराते हुए कहा कि आप लोगों के लिए मैने सांकरा में गंगा नदी पर पुल बनवाया। कहा कि नेताजी (मुलायम सिंह यादव) का वह सम्मान करते हैं। सभा की अध्यक्षता पूर्व विधायक वीरेश यादव के बडे़ भाई रामेश्वर सिंह यादव और संचालन गिरंद सिंह यादव ने किया। सभा में पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष तेजवीर सिंह गुड्डू, डॉ. रक्षपाल सिंह, बाबा फरीद आजाद, चंद्रपाल सिंह सरपंच, महेश यादव, सरमन सिंह यादव, रामऔतार सिंह, सुभाष लोधी, देवेंद्र सिंह यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed