फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Well not a profession of advocacy

वकालत से अच्छा कोई पेशा नहीं

Wed, 20 Apr 2016 01:50 AM IST
अलीगढ़/ब्यूरो
अलीगढ़/ब्यूरो Updated Wed, 20 Apr 2016 01:50 AM IST
विज्ञापन
Well not a profession of advocacy
वकील
 एसवी कॉलेज के विधि विभाग में एक विस्तार व्याख्यान का आयोजन किया गया। इसका शुभारंभ प्राचार्य डॉ. एके दीक्षित ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण व इसके समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में मोहम्मद अली जौहर विवि, रामपुर के विधि विभाग के प्रोफेसर इस्हाक कुरैशी मौजूद थे। वक्ताओं ने इस मौके पर कहा कि वकालत से अच्छा कोई पेशा नहीं है।
विज्ञापन

इस मौके पर कुरैशी ने विधि शिक्षा आज और कल पर बदलते हुए परिवेश में अधिकार और कर्तव्यों पर व्याख्यान दिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए पूर्व संकाय अध्यक्ष कौशल किशोर ने मौलिक अधिकारों  एवं कर्तव्यों की सामंजस्यता पर जोर दिया। विभाग के  पूर्व संकाय अध्यक्ष डॉ. श्री बाबू ने लोकहित वाद और उसमें समय के अनुसार उत्पन्न अच्छाई व बुराई के बारे में बताया। विभाग की अध्यक्ष डॉ. सीमा यादव ने अपने संबोधन में कहा कि वकालत के पेशे से अच्छा कोई पेशा नहीं है।
विज्ञापन

दुनिया के अधिकतर बड़े लोग विधि स्नातक हैं। इस मौके पर विद्यार्थियों ने कई सवाल पूछे। इनमें मुख्य रूप से तीन तलाक, इस्लाम बहुपत्नी प्रथा जैसे मसलों पर चर्चा हुई। इसमें प्रमोद सेनानी, सीमा भार्गव, साहिस्ता नशरीन आदि ने भी अपने विचार व्यक्त किए। संचालन डॉ. फरीद खान ने किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से संजू बजाज, रामानुज कौशिक, विकास शर्मा, अमित कुमार, दीपक, वर्मा, प्रभात, अनुज पाराशर, विशेष पचौरी, विमला सिंह, शबनम, यामिनी, दिव्या बंसल, पूजा, रागिनी, संचिता, मोहिनी वार्ष्णेय, प्रीति, सुरेंद्र, मनोज, पवन आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed