फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Wedding celebrations started in the village of hathras victim

हाथरसः बिटिया के गांव में शुरू हुए शादी समारोह, आज भी बजेगी एक घर में शहनाई

Mon, 30 Nov 2020 03:09 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Mon, 30 Nov 2020 03:09 AM IST
विज्ञापन
Wedding celebrations started in the village of hathras victim
सांकेतिक - फोटो : AMAR UJALA

बिटिया प्रकरण के बाद अब गांव की दिनचर्या धीरे-धीरे पटरी पर लौट रही है। गांव में शादियों की रौनक बिखरने लगी है। शादी की शहनाइयां भी बजने लगी हैं। शनिवार को एक परिवार में शादी हुई है। आज भी एक परिवार में शादी है।

विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि बिटिया प्रकरण के बाद गांव में लोगों की आमद कम हो गई थी। लंबे समय तक पुलिस व प्रशासन ने बाहर के लोगों के आने-जाने पर प्रतिबंध लगा रखा था। गांव में केवल ग्रामीणों को ही प्रवेश दिया जा रहा था। इस कारण ग्रामीण अपने परिवार में शादी समारोह को लेकर चिंतित थे। 
विज्ञापन


इस मामले में सीबीआई की जांच शुरू होने और परिवार को सीआरपीएफ की सुरक्षा देने के बाद गांव में बाहरी लोगों की आवाजाही पर कोई रोक नहीं रही है। लिहाजा ग्रामीणों की दिनचर्या फिर से पटरी से लौट रही है। गांव में शादियां भी शुरू हो गई हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


शनिवार को भी गांव के एक परिवार में शादी हुई। गांव से यह बरात हाथरस आई थी। अब गांव में कई परिवारों में शादी समारोह है। ग्रामीणों का कहना है कि अब गांव में लोग आ रहे हैं और उनके परिवारों में शादी समारोहों की तैयारियां भी चल रही हैं। बेटा और बेटी के लिए संबंध तय करने का दौर भी चल रहा है। 


सीआरपीएफ की चौकसी बरकरार
न्यायालय के आदेश पर बिटिया के परिवार की सुरक्षा में सीआरपीएफ के जवान लगातार मुस्तैद हैं। सीआरपीएफ के जवान गांव में घूमकर भी सुरक्षा व्यवस्था का जायजा ले रहे हैं। बिटिया के परिवार में आने वाले हर व्यक्ति का पूरा ब्योरा एकत्रित किया जा रहा है। वहीं रविवार को सीबीआई की टीम भी गांव में नहीं पहुंची।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed