{"_id":"5f49536a8ebc3e4ae2047ddc","slug":"waterlogging-on-roads-of-aligarh-city-office-news-ali2423592124","type":"story","status":"publish","title_hn":"थोड़ी देर की बारिश से स्मार्ट सिटी की सड़कें जलमग्न","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
थोड़ी देर की बारिश से स्मार्ट सिटी की सड़कें जलमग्न
विज्ञापन
सुदामा पुरी घरों में घुसा पानी।
- फोटो : CITY OFFICE
सुबह थोड़ी देर की बारिश ने स्मार्ट सिटी की व्यवस्थाओं और ड्रेनेज सिस्टम की पोल खोल दी। नाले-नालियां उफना गए। जिसकी वजह से शहर के ज्यादातर इलाकों में जलभराव हो गया। बाजारों में जलभराव होने से दुकानदारों ने दुकानें तक नहीं खोलीं। वहीं, कोई गड्ढे में गिरकर घायल हो गया तो किसी की गाड़ी बंद हो गई और उसे धक्का लगाना पड़ा। इसके अलावा, कई इलाकों में बारिश के पानी में कूड़ा कचरा तक सड़क पर बहता नजर आया। बारिश रुकने के बाद कूड़े की सड़ांध ने आसपास के लोगों की दुश्वारियां और बढ़ा दीं।
शहर में बारिश के बाद जलभराव की यही कहानी है। शहरवासी कई सालों से यह समस्या झेलते आ रहे हैं। इसके बाद भी व्यवस्था में सुधार नहीं हो पा रहा है। हर बार अधिकारियों द्वारा सपने दिखाएं जाते हैं। लेकिन स्थिति में ज्यादा परिवर्तन नहीं होता। इस बार भी बारिश के साथ ही नाले की तलीझाड़ सफाई की पोल खुल गई। शुक्रवार की सुबह शुरू हुई बारिश से 100 फुटा रोड ज्ञानसरोवर, रमेश विहार, रामघाट रोड, विद्यानगर, चंदनिया, सुदामापुरी, रेलवे रोड, सुरेंद्रनगर, धनीपुर मंडी, अशोकनगर गूलर रोड, समद रोड, श्यामनगर, फ्रेंड्स कॉलोनी नगला रोड, सर सैयद नगर, धौर्रा नाला रोड, विष्णुपुरी, मैरिस रोड, अचलताल, कनवरीगंज, सराय हकीम, रघुवीरपुरी, अशोकनगर, शिवपुरी, मित्रनगर, देहलीगेट, ढपरा रोड, गुरुद्वारा रोड, जयगंज रोड थाना सासनीगेट क्षेत्र, आवास विकास कॉलोनी, अवंतिका फेस 1, स्टेशन रोड, पंडित दीनदयाल उपाध्याय संयुक्त चिकित्सालय परिसर आदि इलाकों में जलभराव हो गया। सड़कें तालाबनुमा हो गईं। आवागमन लोगों में तमाम दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
बाजारों में जलभराव होने से दुकानदारों को दिक्कत हुई। कई इलाकों में कूडा-कचरा बहता दिखा तो वहीं उसकी सड़ांध ने भी लोगों को परेशान किया। इसके चलते लोगों ने सोशल मीडिया पर स्मार्ट सिटी अलीगढ़ के अधिकारियों पर व्यंग्य बाण छोड़े। किसी ने कहा कि स्मार्ट सिटी में अब स्मार्ट नाव भी मंगा लेनी चाहिए तो किसी ने कहा कि साहब लोग बताएं कि नाले की सफाई के नाम पर जो करोड़ों रुपये खर्च हुए, वह कहां गए। महापौर मो. फुरकान एवं नगर आयुक्त सत्य प्रकाश पटेल का एक व्यंग्य चित्र भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।
विज्ञापन
सोशल मीडिया के कुछ कमेंट्स....
पूछता है अलीगढ़... साहब बताने का कष्ट करें कि करोड़ों रुपये जो आप नाला सफाई के नाम पर दिखाते हो वो जाता कहा हैं। - नवीन वार्ष्णेय
ऊपर कोट को छोड़कर कोई जगह नहीं जहां जलभराव नहीं। - नीलाभ रत्न भार्गव
कागजों पर अव्वल बना अलीगढ़। - राहुल गुप्ता
अब शहर को स्मार्ट नाव चाहिए। - डॉ. पुष्पेंद्र पचौरी
किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए रैपिड एक्शन टीमें गठित
जलभराव को देखते हुए मंडलायुक्त जीएस प्रियदर्शी के निर्देश पर नगर निगम द्वारा रैपिड एक्शन टीमों का गठन किया गया है। टीम को किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए तैयार रहने का कहा गया है। नगर निगम को अगले 48 घंटे तक सक्रिय रखने का निर्देश दिया गया है। नगर आयुक्त सत्य प्रकाश पटेल ने शहर के विभिन्न क्षेत्रों का दौरा कर स्थिति की जानकारी ली। नाले की सफाई का कार्य चल रहा है ताकि जलनिकासी हो सके। ब्यूरो
मेरा शहर मेरा घर अभियान आज
स्वच्छता से जुड़े ‘मेरा शहर मेरा घर’ अभियान 29 अगस्त को प्रात: 8 बजे मैरिस रोड चौराहे से केला नगर तथा केला नगर चौराहे से क्वार्सी फार्म हाउस रामघाट रोड तक चलाया जाएगा। अभियान के अंतर्गत नाले नालियों की तलीझाड़ सफाई के साथ-साथ जल निकासी में अवरोध डालने वाले स्लैब आदि हटाए जाएंगे। नगर आयुक्त सत्य प्रकाश पटेल ने कहा कि नाले-नालियों पर अवैध अतिक्रमण करने वाले अतिक्रमण स्वयं हटा लें। नगर निगम सख्त से सख्त कार्रवाई करेगा।

टीकाराम कॉलेज गेट के बगल में दुकानों में घुसा पानी।- फोटो : CITY OFFICE